सड़क पर लगा जाम तो हार्ट अटैक के मरीज को चारपाई पर लेकर दौड़े परिजन

rajasthan news: राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में सड़क पर जाम के चलते एक हार्ट अटैक के मरीज की मौत हो गई। चारपाई पर लेटाकर कंधे पर लेकर दौड़ने के बाद भी जान नहीं बच पाई।

सड़क पर जाम होना वैसे तो नई बात नहीं है लेकिन किसी सड़क पर जाम में फंसे मरीज को चारपाई पर लेटाकर जान बचाने के लिए दौड़ना पड़े फिर भी जान चली जाए यह घटना राजस्थान में पहली बार सामने आई है।

when-the-relatives-ran-to-take-the-patient-to-the-cot

दरअसल राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में हार्ट अटैक आने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग बद्रीलाल जाट की उस समय मौत हुई जब सड़क पर जाम लगने से उसे इलाज नहीं मिल पाया और मौत हो गई।

हालांकि मृतक बद्रीलाल जाट के परिजनों ने जान बचाने के लिए कोशिश करते हुए कार से निकाल पहले चारपाई पर लेटाया और फिर नंगे पैर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। यह पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में तो कैद हुआ ही साथ ही सोश्यल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

इस पूरी घटना को लेकर जांच पड़ताल की गई और मृतक के पुत्र शुभराम जाट से बातचीत की तो उसने पूरी घटना का जिम्मेदार स्थानीय पुलिस और प्रशासन को ठहराया।

फोन पर हुई चर्चा में कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से रोजाना जाम लगता है। इस जाम में फंसने से आज मेरे बुजुर्ग पिता बद्रीलाल जाट की मौत हुई। मेरे पिता बुजुर्ग बद्रीलाल जाट को 10 दिन पूर्व हार्ट की प्रॉब्लम होने पर स्टंट डाले गए थे।

सांस लेने में दिक्कत आने पर पिकअप गाड़ी में परिजन अस्पताल लेकर आए तो बानसूर कस्बे के अस्पताल रोड पर जाम लगा मिला। इसके बाद जाम को देखते हुए परिजन चारपाई से बुजुर्ग को लेकर जाते दिखाई दिए। लेकिन वाहनों के फंसे होने के कारण उन्हें अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई जिससे उसकी मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीण से जानकारी ली तो पता चला कि गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल में दिखाने के लिए ले जा रहे थे जाम नहीं खुलने पर परिजनों ने चारपाई पर बुजुर्ग व्यक्ति को डाल कर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी चिकित्सकों ने बुजुर्ग बद्री जाट को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी में सामने आया है कि बानसूर में अतिक्रमण होने से आए दिन चारों ओर सड़कों पर जाम लगा रहता है अतिक्रमण कर लोगों ने सड़कों पर आडे तिरछे वाहन खड़ा कर लगा देते हैं जाम इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है वही चारपाई पर ले जाते की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

मृतक बद्री प्रसाद जाट का बेटा शुभराम जाट ने बताया कि मेरे पिताजी की अचानक तबीयत खराब होने पर मैं ई-रिक्शा से ले गया था रास्ते में पिकअप गाड़ी का सहारा लिया उसके बाद हरसोरा रोड से अस्पताल की ओर जाम लगा हुआ था ग्रामीण बैंक से मैं अपने पिताजी को चारपाई पर ग्रामीणों की मदद से अस्पताल तक लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने देखकर मेरे पिता को मृत घोषित कर दिया।

लेकिन अस्पताल की व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई व्यवस्था से भी नाराज हुआ मृतक के बेटा ने कहा कि आज तो मेरे पिताजी की जाम के कारण मौत हुई है किसी की मौत आगे से नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+