राजस्थान के हनुमानगढ़ में जब कार में जा घुसा ऊंट, हादसे की तस्वीर हो रही वायरल
Rajasthan News: राजस्थान में हादसे और उसकी तस्वीरें अक्सर दिल दहलाने वाली होती है। हाईवे से लेकर शहरी इलाकों की सड़कों पर अक्सर ऐसे हादसे होते है कि हैरत में डाल देते है।
प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के गांव भूकरका के पास एक सड़क दुर्घटना ऐसी हुई कि कार में ऊंट फंस गया। अजीबोगरीब इस दुर्घटना का कारण सड़क पर अंधेरा होना बताया जा रहा है।

नोहर थाना प्रभारी ईश्वरानंद ने बताया कि गांव भूकरका के पास रात्रि 9 बजे एक कार सवार नोहर की तरफ आ रहा था और सड़क पर कोई बेसहारा ऊंटनी थी जो कि सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी में उसे दिखाई नहीं दी जिसके चलते कार की ऊंटनी से टक्कर हो गई।
गाड़ी में बैठा ऊंट pic.twitter.com/zlwM8qXFv9
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) June 9, 2024
टक्कर इतनी तेज थी कि ऊंटनी कार का सामने का शीशा तोड़कर उसमें फंस गई। हालांकि दुर्घटना में गनीमत रही कि कार चालक को मामूली चोटे आई लेकिन दुर्घटना से कार चालक बुरी तरह से घबरा गया।
दुर्घटना में घायल कार चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं ऊंटनी को कार से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ऊंटनी को निकालने के मौके पर क्रेन को बुलाया गया और क्रेन की मदद से ऊंटनी को बाहर निकाला गया और वेटरनरी डॉक्टर को भी मौके पर बुलाया गया।
गनीमत रही इस सड़क हादसे में जान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारण नोहर रावतसर मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई थी।
जिसके बाद ऊंटनी को बाहर निकलवा कर यातायात भी सुचारू करवाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications