Rajasthan: आदिवासियों के धर्मांतरण को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ क्या बोले ? जानिए

Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे और मैराथन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और नव संचार का संचालन किया।

राजस्थान के उदयपुर में आदिवासी गौरव समिति की ओर से बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव कार्यशाला का आयोजन हुआ। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यशाला में शिरकत की।

आदिवासी गौरव समिति की ओर से सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव कार्यशाला के जरिए जनजाति समाज ने अपनी संस्कृति व अधिकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया।

what-did-bjp-state-president-madan-rathod-say-about-the-conversion-of-tribals-in-rajasthan

इस कार्यशाला में मेवाड़ वागड़ क्षेत्र के जनजाति समाज के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, संत समाज, सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, युवा, विद्यार्थी व महिला वर्ग की प्रभावी उपस्थिति रही।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र में जो समाज विरोधी ताकतें उठ खड़ी हुई है। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। यदि आज चुप बैठे रहे तो इसकी आंच आपके घरों तक भी आएगी। छोटी मोटी घटनाओं को समझें।

कार्यशाला में सभी ने एक स्वर में कहा कि हम हिंदू हैं, न कटेंगे और नहीं बंटेंगे। राठौड़ ने कहा कि जब अंग्रेज व मुगल आक्रांताओं ने भारत के एक राज्य पर आक्रमण किया तो उस समय पास के ही अन्य राजा बेपरवाह रहे।

नतीजा यह रहा कि धीरे - धीरे उनके राज्यों पर भी आक्रमण हो गए वे भी पराधीन हो गए। कल्पना करो कि आज जो आप अपने मेहनत की कमाई से घर मकान आदि बना रहे हैं। ऐसा नहीं हो कि कल कोई अन्य ताकतें उन पर कब्जा कर लें।

आदिवासी समाज को भी अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति पर चलने वाले राजनैतिक दलों व उनके नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत, पूर्व सांसद महेंद्र जीत सिंह मालविया ने भी संबोधित किया। प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सावधानी हटी, दुर्घटना घटी विषय पर बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में अंग्रेजों की नीति थी कि इधर मरे या उधर मरे, भारतीय ही मरे। उसी नीति को आगे बढ़ाने वाली बाप पार्टी के नेता भी आदिवासियों को ही मारने का काम कर रहे हैं।

अध्यक्ष मदन राठौड के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भीलवाड़ा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+