Rajasthan Chunav 2023: क्या पिघल गई अशोक गहलोत-सचिन पायलट के सियासी रिश्तों में जमी बर्फ?
sachin Pilot rally tonk Rajasthan: सचिन पायलट ने अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में कार्यकर्ता सम्मेलन के पोस्टर पर सीएम अशोक गहलोत की भी तस्वीर लगाई।
Ashok Gehlot vs Sachin Pilot Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 जैसे जैसे नजदीक आ रहे वैसे वैसे सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सियासी रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती नजर आ रही है।
राजस्थान चुनाव मोड में आई कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए खुद अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी ऐसे ही संकेत दे रहे हैं उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।

अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच मतभेद खत्म होने की एक झलक मंगलवार को राजस्थान की टोंक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिली। सचिन पायलट टोंक से ही विधायक हैं।
टोंक कार्यकर्ता सम्मेलन
दरअसल, टोंक कार्यकर्ता सम्मेलन के पोस्टर में सचिन पायलट के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान सह प्रभारी अमृता धवन की फोटो लगी है।

सचिन पायलट ने शेयर की फोटो
खुद सचिन पायलट ने भी टोंक कार्यकर्ता सम्मेलन के पोस्टर की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इससे यह भी संदेश दिया जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस में कोई अंदरुनी कलह नहीं है। सभी कांग्रेस नेता मिलकर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 लड़ेंगे और मिशन रिपीट को सफल बनाएंगे।
अशोक गहलोत ने भी दिया पायलट का साथ
टोंक कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले मणिपुर पर बम बरसाने के मामले में भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय द्वारा सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट का नाम लिए जाने पर सीएम अशोक गहलोत ने पायलट का साथ दिया। सीएम गहलोत ने भी ट्वीट करके इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा राजेश पायलट का अपमान कर रही।
राजस्थान की राजनीति पर पकड़ रखने वालों का कहना है कि चुनाव नजदीक आने पर अशोक गहलोत व सचिन पायलट ही नहीं बल्कि आलाकमान भी ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ रहा, जिससे संदेश दिया जा सके कि गहलोत-पायलट के बीच सब कुछ ठीक है।
अशोक गहलोत-सचिन पायलट विवाद क्या है?
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के जीत के बाद अशोक गहलोत सीएम व सचिन पायलट डिप्टी सीएम बने। पायलट तब पीसीसी चीफ भी थे। फिर दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई और बात सचिन पायलट की बगावत तक पहुंच गई थी। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के बारे में बहुत कुछ कहा। दोनों सार्वजनिक तौर पर मंच शेयर करने से भी बचते रहे। किसी तस्वीर में भी एक साथ नजर नहीं आए।












Click it and Unblock the Notifications