Vishwa Prakash: वो तहसीलदार, जिसने पूर्व MLA को बोला 'गेट आउट', SDM का चार्ज मिलते ही दिखाए तेवर
राजस्थान में तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह ये है कि विश्व प्रकाश चारण दबंग अंदाज के चलते चर्चा में बने हुए हैं।
दरअसल, राजस्थान राजस्व सेवा के अधिकारी विश्व प्रकाश चारण पिछले उस दिनों वक्त चर्चा में आए जब इन्होंने पूर्व विधायक को 'गेट आउट' कह डाला था। फिर इनकी हथियार के साथ एफबी पोस्ट की गई तस्वीर वायरल हुई।

एक बैठक के दौरान हनुमानगढ़ के संगरिया के पूर्व विधायक गुरदीप व तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण किसी बात को लेकर एक-दूसरे से उलझ गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बाद में बवाल भी मचा।
एनबीटी की खबर के अनुसार ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को खराबा की रिपोर्ट को लेकर बैठक में पूर्व विधायक और तहसीलदार के साथ बहस हुई। इसमें पूर्व विधायक ने तहसीलदार को गुस्से में 'गेट आउट' कहा तो जवाब में तहसीलदार ने उनको 'गेट आउट' हो जाने को कहा।
अब 12 जनवरी को राजस्थान में आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए तो संगरिया एसडीएम भी बदल गया। ऐसे में एसडीएम का चार्ज तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण को मिला। एसडीएम का चार्ज मिलते ही चारण फिर विवादों में आ गए।
तहसीलदार चारण ने बंदूक के साथ अपनी फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। एफबी पोस्ट में यह भी लिखा कि 'मैं कितना ही अच्छा काम करूं, कुछ लोगों को दिक्कत हो जाती है। वहीं, दिक्कत मेरे आनंद का कारण है।' इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
तहीसलदार विश्व प्रकाश चारण की बंदूक के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। जानकारी हनुमानगढ1 जिला कलेक्टर तक भी ओर से बंदूक लेकर फेसबुक पर फोटो अपलोड होने के बाद बवाल मच गया। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जब मामले की जानकारी जिला कलेक्टर के पास पहुंची तो, तहसीलदार विश्व प्रकाश ने तत्काल फेसबुक की फोटो को डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications