वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर गुर्जर विरोध का 'ग्रहण'
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा निकाली जाने वाली चुनावी यात्रा 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर विरोध का साया गहरा गया है। ओबीसी में वर्गीकरण कर अलग से पांच प्रतिशत आक्षरण मांग रहे गुर्जर समाज ने राजे की यात्रा का विरोध का फैसला किया है।

आरक्षण आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने कहा कि सरकार गुर्जर समाज के साथ हुए समझौतों पर अमल नहीं कर रही है। समाज अब करौली, सवाई माधोपुर सहित विभन्न स्थानों पर राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर बनाई गई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया है। बैंसला ने बताया कि 19 मई 2018 को सरकार के साथ समिति के हुए समझौते की पालन नहीं होने से गुर्जरों ने रोष है। कोर कमेटी की बैठक में गुर्जर नेताओं ने सरकार से पिछली बैठकों के समझौतों को लागू नहीं करने को लेकर काफी आक्रोश दिखा। उन्होंने कहा कि समाज का सरकार पर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री इस मामले में ढिलाई बरतती रहीं, तो आंदोलन करने के लिए समाज मजबूर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications