LokSabha Election: जालोर सीट से वैभव गहलोत के टिकट पर क्यो आग बबूला हो गए यह नेताजी,दिए बगावत के संकेत
LokSabha Election Rajasthan News: लोकसभा चुनावों को लेकर सिसायी बिछात बिछने से पहले ही घोषित हुए कांग्रेसी प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का जालौर दौरे से पहले ही कांग्रेसियों ने विरोध जताकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

जालोर के जिला उपाध्यक्ष लालसिंह राजपुरोहित ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बेटे वैभव गहलोत को जालोर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने पर गम्भीर आरोप लगा नाराजगी जताई है।
जालौर सिरोही लोकसभा सीट से वैभव गहलोत को टिकट मिलने के बाद लगातार विरोध की तस्वीर देखी जा रही है। जिसमें जालौर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष लालसिंह राजपुरोहित जालौर सिरोही सीट से टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस से नाराज है।
यहां तक की वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाने के बाद उनकी नाराजगी सामने आ रही है और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब देव दर्शन यात्रा शुरू कर दी है और चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुरोहित ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस जितना ही नहीं चाह रही है।
वैभव गहलोत को टिकट मिलने के बाद जालौर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह राजपुरोहित की प्रतिक्रिया सामने आई है उसमें उन्होंने कहा कि हम हमारा हक मांग रहे हैं और हमें स्थानीय उम्मीदवार चाहिए।
दोनों राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर दोनों पार्टियों ने तय कर रखा है जिसमें भाजपा एक जाति को टिकट दे रही है तो कांग्रेस पार्टी हमेशा बाहरी प्रत्याशियों से ऊपर उठ नहीं पा रही है।
बार-बार बाहरी प्रत्याशियों को लाकर हमारे यहां थोपा जा रहा है । उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात की तब उन्होंने चुनाव में मदद करने की बात कही थी ।
तब मैने उनको कहा था कि 2019 के चुनाव में मेरे द्वारा वैभव की मदद की गई थी। 2019 के चुनाव में भी मैंने समर्पण कर दिया गहलोत को बुलाया लेकिन वो नहीं आए।
मैंने पिछले 5 सालों में बहुत कुछ समर्पण किया लेकिन हमें कुछ नहीं मिला हमें सिर्फ परेशान ही किया इनको कांग्रेस की कोई सीट जितना ही नहीं चाहते हैं।
कांग्रेस सीट जीतेगी तो कुछ कुछ लोग चाह रहे हैं कि हम राज कैसे करेंगे ? कुछ लोगों की नजरे ऐसी है कि जालौर नहीं बल्कि आसपास की सीट नहीं जितनी है।
विधानसभा चुनाव में भी अगर रामलाल मेघवाल को टिकट दी होती तो जालौर से जरूर कांग्रेस की सीट निकलती और आहोर से मुझे टिकट दिया होता तो जरूर कांग्रेस की सीट पर जीत दर्ज होती और मैं पार्टी के लिए काम करता और मैं हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहा हूं और पार्टी का कार्यकर्ता हूं और आज भी कह रहा हूं कि पार्टी मुझे मेरा हक दे।
मैं बार-बार कांग्रेस पार्टी से कहता हूं पार्टी ऐसे लोगों से किनारा कर रही है जिनके पास वोट है और जिनके पास वोट नहीं है वो राज कर रहे हैं।
आज जालौर में एक बार समाज की क्या हालत है जो जीता वह उम्मीदवार था उसका टिकट काट दिया और बाहरी उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव में उतार दिया लोकल यदि उम्मीदवार को टिकट मिलता तो या जितने की पूरी उम्मीद थी।
मैंने गहलोत से मिलकर लोकसभा के लिए टिकट मांगा था लेकिन मेरा गहलोत के साथ समझौता हो गया है ऐसी अफवाह फैलाई गई।
मैं पहले भी अपना हक मांग रहा था और आज भी अपना हक मांग रहा हूं पार्टी क्या निर्णय करती है यह पार्टी जाने में मेरे हक से पीछे नहीं हटूंगा।
उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा जनता सब कुछ जानती है समय सब बता देगा। समय का इंतजार करें समय सब बता देगा इसकी में गारंटी देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications