Lok Sabha Election: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा...उनका हो गया राम नाम सत्य ?

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण का चुनावी प्रचार जोर शोर से शुरू हो गया है। आज भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्य नाथ योगी जोधपुर में राम नाम का जयकारा लगाया।

सीएम योगी आदित्य नाथ ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश द्रोही थे समाज और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते थे उनका राम नाम सत्य हो गया।

uttar-pradesh-cm-yogi-adityanath-did-a-road-show-in-jodhpur-congresss-ram-name-came-true

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का दौर शुरू हो चुका है। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने इन सीटों के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। इसी के चलते शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ जोधपुर पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में रोड शो किया।

योगी आदित्यनाथ ने गांधी मैदान से रोड शो की शुरुआत की। रोड शो का काफिला सरदारपुरा, गोल बिल्डिंग से होते हुए जालोरी गेट पहुंचा। इसके बाद यहां सभा को भी संबोधित किया।

योगी ने कहा कि देश में आज माहौल राष्ट्रवादी सरकार बनाने का है, पिछली बार हमने कहा था रामलला आने वाले है आ गए ना, उन्होंने कहा कि जो देश द्रोही थे समाज और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते थे उनका राम नाम सत्य हो गया, उन्होंने कहा कि अच्छे लोगो को चुन कर भेजते है तो सुरक्षा, समृद्धि मिलती है और आस्था का सम्मान होता है और भविष्य का निर्माण होता है।

सीएम योगी आदित्य नाथ के पहुंचने से पहले ही काफी बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए थे। रथ में उनके साथ केंद्रीय मंत्री शेखावत भी मौजूद है। इस दौरान योगी ने समर्थकों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया तो वहीं शेखावत ने फूल बरसाए।

कार्यक्रम के अंत में शेखावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। रोड शो में विधायक देवेंद्र जोशी, विधायक अतुल भंसाली, भाजपा शहर जिलाध्‍यक्ष देवेंद्र सालेच व जीव जंतु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई सहित कई नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+