राजस्थान के जालोर में अनूठा प्रेम विवाह, जब प्रेमी जोड़ा दौड़ता हुआ पहुंचा एसपी ऑफिस,जुट गई भीड़

Rajasthan News: राजस्थान में प्रेमी युगल का अनोखा प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। दोनों ने फिल्मी स्टाइल में आज प्रेम विवाह किया।

एक ही समाज के प्रेमी युगल की सगाई नहीं की तो दोनों दौड़ लगाकर प्रेम विवाह कर लिया, परिजन पकड़ने के लिए दौड़े तो फिल्मी स्टाइल में भागकर प्रेमी युगल एसपी ऑफिस पहुंच गया।

फिल्मी स्टाइल में दौड़कर पुलिस सुरक्षा के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे प्रेमी युगल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पूरा मामला राजस्थान के जालोर का बताया जा रहा है।

unique-love-marriage-in-jalore-rajasthan-when-the-loving-couple-ran-to-the-sp-office-a-crowd-gath

प्रेम विवाह तो आपने कहीं देखे होंगे लेकिन राजस्थान के जालौर में एक प्रेमी युगल का प्रेम विवाह के बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने का वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

अनोखे अंदाज में प्रेम विवाह के बाद प्रेमी युगल इस कदर दौड़कर फिल्मी स्टाइल में पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंचा कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया और अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जालोर कलेक्ट्रेट परिसर सोमवार दोपहर बाद उस समय बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जब एक प्रेमी युगल को परिजनों ने घेर लिया, बाद में प्रेमी युगल ने मौका पाकर एसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई और सुरक्षा मांगी।

जानकारी के मुताबिक शहर निवासी एक युवक व एक युवती दोनों आपस एक दूसरे से प्रेम करते है, दोनों एक ही समाज से हैं। दोनों को उम्मीद थी कि परिजन उनकी सगाई कर देंगे, लेकिन दोनों की सगाई अन्यत्र होने की भनक लगी तो युवक युवती ने भागकर प्रेम विवाह कर लिया।

सोमवार को जालोर कलेक्ट्रेट पहुंचे ही थे कि युवती के परिजनों को भनक लग गई, उन्होंने कलेक्ट्रेट में दोनों को घेर लिया, इस दौरान युवक के कुछ रिश्तेदार भी पहुंच गए।

दोनों की आपसी खींचतान देखकर काफी संख्या में भीड़ भी जुट गई। युवती के परिजन युवती को जबरदस्ती ले जाने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, इस दौरान मौका पाकर युवक युवती दोनों भागकर एसपी कार्यालय में पहुंच गए और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात कही और पुलिस सुरक्षा देने की मांग की गई।

फिल्मी स्टाइल में हुआ इस प्रकार का नाटकीय घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी युगल के जालौर कलेक्ट्रेट पहुंचने की खबर के बाद परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए काफी देर तक परिजनों और रिश्तेदारों की ओर से उन्हें दोनों को घेर लिया था जिसमें युवक के भी कुछ रिश्तेदार पहुंच गए दोनों की आपसे क्रिश्चियन देखकर काफी संख्या में भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मियों ने समझाइस की भी कोशिश की गई।

वही प्रेमी युगल ने अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हुए मौका पाकर इस कदर एसपी कार्यालय में दौड़ लगाई जिसका पास में खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और यह प्रेमी युगल का फिल्मी स्टाइल में एसपी कार्यालय पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+