Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 हजार फीट ऊपर से लगाई छलांग, देखिए रोमांचक वीडियो

Rajasthan News: पिछले साल नवंबर में बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ाकू विमान तेजस से साहसिक उड़ान भरने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी ऐसा ही कारनामा किया है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हरियाणा के नारनौल में स्काईडाइविंग करते हुए 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्व स्काईडाइविंग दिवस पर हरियाणा के नारनौल में देश के पहले स्काईडाइविंग एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत करते हुए ऐसा किया है।

gajendra singh shekhawat

56 साल की उम्र वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्काईडाइविंग करते हुए 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इस दौरान शेखावत करीब 8 मिनट तक हवा में रहे। उनके साथ ट्रेनर भी मौजूद रहा। इस उम्र में केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्काईडाइविंग का रोमांचकारी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। खुद केंद्रीय मंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो साझा किया है।

Recommended Video

      केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 हजार फीट ऊपर से लगाई छलांग, देखिए रोमांचक वीडियो

      स्काईडाइविंग करने के बाद शेखावत ने कहा कि यह मेरे लिए रोमांसकारी दिन है। आज का दिन ऐतिहासिक है। भारत ने भी और स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रख दिया है। मैंने खुद को रोमांचित महसूस किया है।

      पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नारनौल की हवाई पट्टी पर स्काईडाइविंग के पहले एयरक्राफ्ट वीटी-एसबीएस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने खुद भी टैंडम स्काईडाइविंग का लुफ्त उठाया।

      आपको बता दें कि लोग दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड और न्यूजीलैंड में जाकर इस एयरो स्पोर्ट्स का आनंद लेते हैं। इसके शौकीन लोगों को यह सुविधा अब भारत में ही मिलेगी। इसके लिए उन्हें विदेश नहीं जाना पड़ेगा।

      इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत में यह सुविधा शुरू होने के बाद निश्चित रूप से लोगों को इस रोमांच को अनुभव करने का मौका मिलेगा। लेकिन साथ ही भारत के पर्यटन क्षेत्र में भी इजाफे के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

      उन्होंने कहा कि भारत का पर्यटन क्षेत्र विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होता जा रहा है। जमीन से आसमान तक बाहें फैला कर हम पर्यटकों को आमंत्रित कर रहे हैं।

      स्काईडाइविंग से पहले केंद्रीय मंत्री को ट्रेनिंग दी गई। जिसमें उनको बताया गया कि कंधों पर टैप करते ही आपको हवा में अपने हाथ खोल लेने हैं। हवा में स्काईडाइविंग करते हुए अपने सिर को ऊपर की ओर रखना है। नीचे नहीं देखना है। ट्रेनिंग के बाद एयरक्राफ्ट के जरिए उन्होंने छलांग लगाई।

      केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हवा में भी ट्रेनर से बातचीत की। नीचे आते हुए जब पैराशूट ट्रेनर ने उनसे पूछा कि आपको रोमांच कैसा लगा। आप अभी भी हवा में हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि यह बेहद रोमांचकारी है। बेहद अच्छा लग रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+