भतीजी की सगाई तोड़ने पर चाचा की नाक काटी, सुबह खेत में काम करते बुजुर्ग पर किया हमला

बाड़मेर, 10 अगस्‍त। राजस्‍थान के बाड़मेर जिले के शिव पुलिस थाना इलाके के गांव झांफली में सगाई तोड़ने की बात पर एक व्‍यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपी ने बुजुर्ग की नाट काट डाली। गंभीर हालत में पीड़ित को अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

barmer

शिव पुलिस थाना हैड कॉन्स्टेबल यूसुफ खान के मुताबिक घायल कमलसिंह की नाक काटी गई है। पैरों में भी चोट के निशान हैं। गांव झांफली निवासी कमलसिंह पुत्र डूंगर सिंह बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक दर्जन लोग खेत में आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी नाक काट दी।

पुलिस की शुरुआती जांच में नाक काटने की वजह उसकी भतीजी की सगाई तोड़कर दूसरी जगह शादी करना बताया जा रहा है। वास्‍तविक वजह पुलिस जांच में सामने आ सकेगी। जानलेवा हमले की सूचना पर शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के पर्चा बयान लिए हैं। उसी के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

पीड़ित कमल सिंह के भतीज का कहना है कि 2 साल पहले उसकी बहन की दहेज प्रताड़ना के कारण हत्या कर दी गई थी। इसकी वजह से उसकी दूसरी बहन का विवाह उसी परिवार में नही करना चाहते थे। इसी वजह से उसकी बहन की सगाई तोड़कर अन्य जगह शादी करवा दी जिससे चुतर सिह पुत्र दीपसिंह, बाबू सिह पुत्र जगमाल सिह, प्रभु सिह पुत्र दीपसिंह, रेवन्त सिह पुत्र भोमसिंह निवासी सुवाला नाराज हो गए और कमलसिंह पर हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+