उदयपुर: कन्हैयालाल की अंत्येष्टि हुई, बेटे बोले- हत्यारों को फांसी हो, वरना ये और लोगों को भी मारेंगे

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की दुकान में घुसकर दिन-दहाड़े गला काटकर हत्या कर देने की घटना के बाद देशभर में गम और आक्रोश उमड़ रहा है। हत्यारे कपड़ा सिलवाने के बहाने दर्जी के पास आए थे और जब दर्जी नाप लेने लगा तो खंजर से उसे मार डाला। उस दर्जी का नाम था- कन्हैयालाल। कल दोपहर करीब 3 बजे उसे मार डाला गया था।

Udaipur: Kanhaiya Lals Son says- We want that their encounter should happen, Its needed to instil fear in them

आज कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिजन सिसकते रहे। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कन्हैयालाल की पत्नी ने रोते हुए कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए, नहीं तो ये लोग कई लोगों को मारेंगे। उसी तरह कन्हैयालाल के बेटों ने भी हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं या तो उनका (हत्यारों का) एनकाउंटर हो जाए या उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। ऐसा किसी और के साथ न हो, इसलिए हत्यारों में डर पैदा करने की जरूरत है।

Udaipur: Kanhaiya Lals Son says- We want that their encounter should happen, Its needed to instil fear in them

'हत्यारों को फांसी दो' के नारे लग रहे
कन्हैयालाल की हत्या की वारदात के बाद से ही हिंदू संगठनों की ओर से 'हत्यारों को फांसी दो' के नारे लगाए जा रहे हैं। कन्हैयालाल शाम को मंगलवार को मारे गए थे। उसके बाद पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव घर ले जाया गया था। आज यानी कि बुधवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर में कर्फ्यू लगा होने के बावजूद उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ जुटी। शहर भी बंद रहा।

news

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+