कन्हैयालाल के हत्यारों को अदालत ने भेजा 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में, राजस्थान में ही होगी पूछताछ
जयपुर, जून 30। राजस्थान के उदयपुर में टेलर की निर्मम हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को उदयपुर की जिला अदालत ने 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि एनआईए ने पहले यह कंफर्म किया था कि दोनों आरोपियों को दिल्ली नहीं लाया जाएगा, बल्कि उन्हें उदयपुर में ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनआईए और एसआईटी ने दोनों आरोपियों को उदयपुर की जिला अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एनआईए के मुताबिक, दोनों से आगे की पूछताछ राजस्थान में ही होगी।
Recommended Video

सीएम ने अधिकारियों संग की बैठक
इन सबके बीच कन्हैयालाल की हत्या के मामले को लेकर राजस्थान सरकार भी एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तमाम अधिकारियों के साथ लगातार बैठके कर रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री उदयपुर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पहले तो पीड़ित के परिवार से मुलाकात की और उसके बाद अधिकारियों के साथ राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अहम बैठक की।
प्रशासन ने लगाई धारा 144
आपको बता दें कि उदयपुर में कन्हैयालाल की तालिबानी तरीके से की गई हत्या की घटना से पूरा देश आक्रोश में है। राजस्थान में एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। राजधानी जयपुर और उदयपुर समेत कई सिटी के अंदर इंटरनेट को भी बैन कर दिया गया है। वहीं टेलर की हत्या के आरोपियों का आतंकी कनेक्शन भी होने की संभावना जताई जा रही है। एनआईए को जांच सौंपने का अर्थ ही यह है कि इस घटना की आतंकी एंगल से जांच होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कन्हैयालाल की हत्या करने वाले रियाज जब्बार और गौस मोहम्मद राजस्थान के 8 जिलों में ISIS के लिए स्लीपर सेल बना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications