धौलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, प्रदेश में 40KM प्रति घंटा से आंधी चलने का अनुमान
धौलपुर में आकाशीय बिजली ने दो घरों के चिराग बु्झा दिए। तीन भाई गंभीर रूप से झुलस गए।

राजस्थान में मौसम कई रंग दिखा रहा है। पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी पड़ रही है तो बुधवार को धौलपुर व आस-पास के इलाके में बारिश हुई। यहां अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत भी हो गई। प्रदेश के अन्य जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की खबर है।
जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले की बसेड़ी उपखंड के गांव सांदपुरा में एक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गई। उस वक्त झोपड़ी में चार भाई थे। उनमें से एक की मौत हो गई। तीन भाई गंभीर रूप से झुलस गए। उधर, धौलपुर के ही कंचनपुर थाना इलाके के फूंसपुरा के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मौसम विभाग जयपुर की मानें तो 17 मई को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभाग में 40 से 50 प्रति घंटा की गति से तेज आंधी चलने का अनुमान है। यह सब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रहा है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications