राजस्थान में मध्य प्रदेश के दो युवक की गोली मारकर हत्या, खून के धब्बों ने खोला राज

बारां/प्रतापगढ़। राजस्थान में मध्य प्रदेश के दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। राजस्थान प्रतापगढ़ जिले में मारा गया युवक एमपी के नीमच और बारां जिले में मारा गया युवक उज्जैन का रहने वाला था। युवकों की हत्या से उनके परिवार में दिवाली की खुशियों के बीच मातम पसर गया।

युवक के गोली मारकर भागे बदमाश

युवक के गोली मारकर भागे बदमाश

प्रतापगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि 21 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कराडिया महाराज के रहने वाले भगत पाटीदार की कोतवाली थाना क्षेत्र के बसाड़ गांव के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मीणा ने बताया कि 21 अक्टूबर को पारसनाथ के रहने वाले नंदकिशोर पाटीदार ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसके रिश्तेदार भगत पाटीदार को बाइक सवार दो व्यक्तियों ने बसाड़ के निकट गोली मार दी है, जिससे उनकी मौत हो गई है।

रुपयों के लेनदेन में की हत्या

रुपयों के लेनदेन में की हत्या

घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भाग गए हैं। इस पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया और तत्काल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल पर मिली बाइक, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से बाइक के मालिक तुलसीराम को गिरफ्तार किया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। वारदात में इसके साथ और कौन शामिल था। इस विषय में पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों और मृतक भगत पाटीदार के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

 बारां में मुडियर टोल की घटना

बारां में मुडियर टोल की घटना

इधर, राजस्थान के बारां जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के पास मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद युवक के शव को नेशनल हाईवे 27 टोल प्लाजा मुडियर के पास पटककर बदमाश मध्य प्रदेश की ओर भाग गए। रात को गुना मध्यप्रदेश पुलिस ने गश्त के दौरान एक जीप की जांच के दौरान उसमें खून के धब्बे पड़े देख जीप में सवार युवकों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पहले तो वे पुलिस को गुमराह करते रहे। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

आरोपी युवक गिरफ्तार

युवक की हत्या कर शव राजस्थान के बारां जिले में सड़क किनारे पटकने की सूचना पर गुना पुलिस ने जीप में सवार युवकों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर लेकर आई। यहां शाहबाद डीएसपी कजोड़मल ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ना ही मारने वालों का सुराग लग सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+