धौलपुर के कुएं में जिंदा दफन हुए दो व्यक्ति, ग्रामीणों ने देर रात तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुरा थाना इलाके के गांव पूरामहारी में गुरुवार रात को कुआं खोदते समय मिट्टी ढहने से दो लोग जिंदा दफन हो गए। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, मगर उनको जिंदा नहीं बचाया जा सका। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह एक साथ दो शव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार अनुसार कंचनपुरा थाना इलाके के गांव पूरामहारी में गजराज और धबेंद्र दिवाकर कुंआ खोदने का काम कर रहे थे। कुआं खोदते समय रेत ढह गई। जिसके कारण दोनों उसके नीचे दब गए। गांववालों द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद्र लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications