राजस्थान : CISF कैंपस में दिखा दो मुंह-चार आंख वाला दुलर्भ सांप, वीडियो वायरल

टोंक, 8 जुलाई। राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश हो चुकी है। मानसून में बिलों में बारिश का पानी भरने से सांप भी बिलों से बाहर आ गए हैं। टोंक जिले के देवली में दुर्लभ सांप देखने को मिला है, जिसके दो मुंह व चार आंखें हैं। दो मुंह व चार आंख वाला सांप लोगों में कौतुहल का विषय बना हुआ है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट को भी यह हैरान कर देने वाला मामला है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में है। फिर इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

saanp

मीडिया से बातचीत में वन विभाग के सहायक वनपाल केदार नारायण शर्मा ने बताया कि यह दो मुंह वाले इस सांप की उम्र करीब छह माह की है। इसके दो सिर व चार आंखें हैं। वन विभाग को टोंक जिले के देवली में CISF आरटीसी कैंपस में स्थित बालाजी मंदिर के पास से सूचना मिली कि यहां पर लोगों ने अजीब सांप देखा है। सूचना पर स्नेक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचे और दो मुंह, दो सिर व चार आंख वाले सांप का रेस्क्यू किया।

मीडिया से बातचीत में वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि यह सांप सैंड बोआ प्रजाति का है। इसकी लंबाई करीब 7 इंच है। इस तरह की प्रजाति के सांप बहुत दुर्लभ है। देवली क्षेत्र में पहली बार इस तरह का सांप देखा गया है। वहीं, वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि इस दुलर्भ सांप दो दिन तक वन विभाग के कार्यलय में निगरानी में रखा जाएगा। उसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलेंगे। वहां पहुंचा दिया जाएगा। बता दें कि राजस्थान में सांप की कई प्रजाति ऐसी हैं जो काफी कम नजर आती हैं। इनमें रॉयल स्नेक, रसल वाइपर, ट्रिंकेट स्नेक, कॉमन ब्लाइंड आदि शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+