यूपी की दो महिलाओं से राजस्थान में अश्लील हरकत, पति के साथ मारपीट
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके में यूपी की दो महिलाओं से अश्लील हरकत किए जाने और उनके पतियों के साथ मारपीट करने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चिड़ावा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले जितेंद्र ने चिड़ावा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि वह और उसका दोस्त अजयपाल खुड़ोत गांव में दिनेश कुमार जांगिड़ से उधार दिए एक लाख 80 हजार रुपए लेने के लिए 12 सितंबर उसके घर गए थे।
रुपए चुकाने के लिए दिनेश ने परिवादी को चेक दे रखा था, जो बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने की बात जब दिनेश को बताई तो दिनेश ने कहा कि घर आकर पैसे ले जाओ। इस पर वे अपनी पत्नियों को साथ लेकर दिनेश से रुपए लेने के लिए उसके घर पहुंचे थे।
आरोप है कि जब वे उसके घर आए तो दिनेश जांगिड़, सुरेंद्र, राजवीर और सरपंच प्रतिनिधि अनिल जाट खुड़ोत निवासी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पत्नियों से अश्लील हरकत की। जब उन्होंने उनको बचाने की कोशिश की तो उक्त हमलावरों ने हमला कर दिया जिससे उन्हें चोटें आई हैं।
इसके बाद वे चिड़ावा थाने पहुंचे और पूरी मामले की सूचना चिड़ावा पुलिस को दी। चिड़ावा थाना अधिकारी जयराम बाजिया ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मेडिकल करवाकर मामला दर्ज किया है। जांच हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications