बाइक पर सवार होकर आए दो भाइयों ने तीसरे भाई को गोली से उड़ाया
Sriganganagar News in Hindi, श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रींगगानगर में फायरिंग का मामला सामने आया है। वारदात को दो भाइयों ने अंजाम दिया है। गोली लगने से इनका तीसरा भाई घायल हो गया। भाइयों ने भाई पर ही निशाना क्यों साधा इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ना ही फायरिंग के आरोपी भाई पकड़े जा सके हैं।

मामले के अनुसार श्रीगंगागनगर के अनूपगढ़ में मंगलवार दोपहर को कनॉट प्लेस चौक पर दो भाइयों ने बाइक पर आकर अपने ही भाई पर गोली चला दी जिससे यह भाई घायल हो गया। इन दोनों भाइयों का तीसरा भाई ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कूलर खरीदने आया था। उसके पीछे पीछे ये दोनों आरोपी भाई भी बाइक पर सवार होकर आए और गोली चला दी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए तीसरे भाई को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर श्रीगंगागर जिला अस्पताल में रैफर कर दिया। उधर, गोली चलाने के बाद दोनों भाई बाइक और पिस्टल छोड़कर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना से अनूपगढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आई और चंद मिनटों में ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलाने की वजह के बारे में पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications