Rajasthan News: पलक झपकते ही ट्रक बन गया आग का गोला..फिर राख हो गए 50 लाख ! जानिए पूरा मामला
Rajasthan Fire News: प्रदेश में हीट वेव का ऐसा कहर और कोहराम शायद पहले कभी देखने को नहीं मिला होगा। घर से लेकर सड़क तक आमजन का निकला दूभर हो गया है। ऊपर से वाहनों में इन दिनों बढ़ती आगजनी की घटनाओं से हर कोई दहशत में है।
राजस्थान के टोंक में आज केमिकल के प्लास्टिक दानों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। हवां एक झौंका ऐसा आया कि पड़ोस में ही खड़े दूसरे ट्रक को भी आग ने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों ट्रक आग का गोला बन गए।

टोंक जिले के निवाई क्षेत्र के बरथल तिराहे पर ढाबे पर खड़े केमिकल से भरे ट्रक में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग ने पास ही खड़े दूसरे ट्रक को चपेट में ले लिया। दूसरे ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को आगे ले जाकर बुझाई आग।
आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही एक ट्रक तो जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बरौनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैफिक किया सुचारू ।
दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर आज दोपहर अचानक ढाबे की बाहर केमिकल लगे प्लास्टिक के बारीक दानो से भरे हुए खड़े ट्रक में आग लग गई। आग ने एक अन्य ट्रक को भी चपेट में ले लिया, लेकिन समय रहते ट्रक चालक ने ट्रक को आगे ले जाकर ढाबे पर लगी पानी की मोटर चला कर आग को बुझाया।
ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रक जलने से बच गया, जबकि दूसरे ट्रक में भीषण आग लग गई, सूचना पर निवाई टोंक सहित दमकलो ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
आग इतनी भयानक थी कि चारों तरफ धुएं का गुब्बार छा गया। आग के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। आग की सूचना पर बरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को पुनः सुचारू करवाया।
ट्रक ड्राइवर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ट्रक मुंबई से दिल्ली जा रहा था, ट्रक में प्लास्टिक के कट्टों में केमिकल लगे हुए बारीक प्लास्टिक के दाने थे, गर्मी के कार इन दानों में आग लग गई । करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हो गया,हालांकि मामले में गनिमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications