गुजरात में विद्युत तारों से टकराने के बाद ट्रक में आग लगी, जलने से पति-पत्नी व बेटी की मौत
राजस्थान के जालोर का परिवार ट्रक में सवार होकर गुजरात जा रहा था। बिजली के तारों से टकराने पर उसमें आग लग गई।
गुजरात में भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पति-पत्नी और छह साल की बेटी जिंदा जल गई। वहीं, 150 भेड़ बकरियां भी आग की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गई।

गुजरात के टिनटोई पुलिस थाने के उपनिरीक्षक कोमल राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गांव बामनवाड में सोमवार सुबह करीब नौ बजे चलते ट्रक में आ लग गई। आग लगने की वजह से सड़क से गुजर रहे हाईटेंशन तार हैं। आग लगने के बाद ट्रक में मौजूद पति-पत्नी व उनकी छह साल की बेटी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
हादसे में मरने वालों की शिनाख्त राजस्थान के जालोर के एक चरवाहा परिवार के रूप में हुई है। करीब 150 भेड़ बकरियों से भरे ट्रक को चालक ने चारागाह की ओर मोड़ा तब ट्रक हाइटेंशन तारों के सम्पर्क में आ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications