Rajasthan: सांवलिया सेठ के भंडार से निकला खजाना, 18 करोड़ से ज्यादा निकली दान राशि, देखिए VIDEO

Rajasthan Temple News: राजस्थान में आस्था के धाम चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया सेठ के खजाने से आज फिर करोड़ों रूपए का दान निकला। भंडार व भेंटकक्ष में आए 18 करोड़ 11 लाख 39 हजार 228 रूपए गिनने के लिए चौथे चरण में गणना की गई अब सिक्कों की गणना शुरू की गई है।

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से चौथे चरण की गणना तक 14 करोड़ 02 लाख 86 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई।

जानकारी के अनुसार गत दिनों शनिवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन वर्षों पूरानी परम्परा के अनुसार ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। शनिवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 06 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी।

treasure-found-in-the-treasury-of-sanwalia-seth-in-rajasthan-donation-amount-of-more-than-18-crores

पहले चरण की गणना में से शेष बची राशि की गणना मंगलवार को दूसरे चरण के रूप में की गई। मंगलवार को दूसरे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 04 करोड़ 20 लाख 45 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई।

मंगलवार को दूसरे चरण की गणना में से शेष बची राशि की गणना बुधवार को तीसरे चरण के रूप में की गई। तीसरे चरण की गणना में 03 करोड़ 07 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि के चौथे चरण की गणना गुरुवार को की गई।

गुरुवार को की गई गणना में ठाकुरजी के भंडार से 64 लाख 41 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। चारों चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 14 करोड़ 02 लाख 86 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। चौथे चरण की गणना करने के बाद भी भंडार से प्राप्त सम्पूर्ण राशि की गणना नहीं हो पाई तथा सिक्कों की गणना करना शेष रहा।

गुरुवार को चौथे चरण की गणना करने के बाद शेष बची राशि की गणना शुक्रवार को पांचवें चरण के रूप में की जाएगी। साथ ही भंडार से 565 ग्राम सोना तथा 34 किलो 820 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई।

इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में 04 करोड़ 08 लाख 53 हजार 228 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भेंट कक्ष कार्यालय में 21 ग्राम 915 मिलीग्राम सोना तथा 322 किलो 955 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई।

गुरुवार को चौथे चरण की गणना करने के दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम घनश्याम जरवाल, लेखाधिकारी राघव शर्मा सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+