राजस्थान: प्रियंका गांधी को जयपुर आने के लिए भेजा ट्रेन का टिकट, BJP नेता ने क्यों बुलाया है ? जानिए

जयपुर, 27 मार्च: सोमवार को जयपुर आने के लिए राजस्थान में बीजेपी के एक नेता ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए शताब्दी ट्रेन का टिकट कटवाकर भेजा है। उन्होंने ट्विटर पर टिकट की कॉपी साझा करते हुए उनसे कहा है कि प्रियंका जी तुरंत जयपुर आइए, क्योंकि राजस्थान में भी लड़किया लड़ नहीं पा रही हैं। दरअसल, राजस्थान में एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता को बुलाकर राजस्थान की स्थिति पर भी ध्यान देने की बात कही है।

प्रियंका को जयपुर बुलाने के लिए बीजेपी नेता ने भेजा ट्रेन का टिकट

प्रियंका को जयपुर बुलाने के लिए बीजेपी नेता ने भेजा ट्रेन का टिकट

15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन उगाही की घटना के एक लगभग एक साल बाद पीड़ित के परिवार वालों ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें राजस्थान के कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा का 39 साल का बेटा भी शामिल है। मीणा अलवर जिले की राजगढ़ विधानसभा से सत्ताधारी दल के विधायक हैं। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप से तूल पकड़ लिया है और बीजेपी नेता जितेंदर गोठवाल ने बाकायदा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए ट्रेन का टिकट खरीदकर उन्हें जयपुर आने का बुलावा भेज दिया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ यह मुकदमा शुक्रवार शाम को दौसा जिले की मांडवाड़ थाने में दर्ज कराया गया है।

'राजस्थान में भी 'लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं'

'राजस्थान में भी 'लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं'

दरअसल, ऐसे मामलों पर प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के विरोधी दलों की सरकारों वाले राज्यों में काफी सक्रिय रहती हैं। अब इसी को हथियार बनाकर बीजेपी ने उन्हें इस मसले पर राजस्थान में घेरने की कोशिश की है। भाजपा के राजस्थान में प्रदेश मंत्री और खण्डार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंदर गोठवाल ने कांग्रेस नेता प्रियंका के लिए खरीदी गई ट्रेन टिकट का डिटेल शेयर करते हुए ट्वीट किया है, 'राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग से बलात्कार किया है। नाबालिग लड़की आपके विधायक के बाहुबल के आगे लड़ नहीं पा रही ! प्रियंका गांधी जी, आपके लिए रेल की टिकट भेज रहा हूं। तुरंत जयपुर आइए। क्योंकि, राजस्थान में भी 'लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं! यह टिकट सोमवार सुबह 6.10 बजे नई दिल्ली से जयपुर जाने वाली ट्रेन में कोच नंबर सी-7 और बर्थ नंबर- 45 का है। इसपर उन्होंने 960 रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

'विधायक पुत्र की 'गीदड़-करतूत' देखने भी आइए!'

'विधायक पुत्र की 'गीदड़-करतूत' देखने भी आइए!'

गोठवाल ने इसके साथ ही कई ट्वीट किए हैं। एक में उन्होंने लिखा है "ये कुसंस्कार ही कांग्रेस के अंतिम संस्कार का कारण बनेंगे! एक तरफ कांग्रेस का मंत्री दुष्कर्मी को मर्द बताता है, दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायक का बेटा दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करता है।" एक और ट्वीट में उन्होंने वाड्रा पर निशाना साधते हुए लिखा है, "आप रणथंभौर में 'बाघों की अठखेलियां' देखने तो बहुत आती हैं। इस बार जरा विधायक पुत्र की 'गीदड़-करतूत' देखने भी आइए! प्रियंका गांधी जी, आपकी सहूलियत को देखते हुए कल यानी 28 मार्च की शताब्दी में विंडो सीट बुक की है !"(गोठवाल की तस्वीर उनके ट्विटर से)

होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप

होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप

वैसे कांग्रेस एमएलए मीणा का दावा है कि उनके बेटे के खिलाफ जो बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है वह 'फर्जी और आधारहीन' था और उन्होंने इसे अपने खिलाफ 'राजनीतिक साजिश' करार दिया है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक पीड़िता के चाचा ने बताया है कि बच्ची 2021 में तब 10वीं क्लास में पढ़ रही थी, जब वह विवेक शर्मा नाम के एक शख्स के संपर्क में आई। एसएचओ नाथु लाल मीणा ने कहा है, '24 फरवरी, 2021 को आरोपी विवेक उसे एक होटल में ले गया और उसे दवा दे दी गई। बाद में आरोपी विवेक शर्मा और नेतराम समलेती, राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा के अलावा दो और लोगों ने भी उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसकी तस्वीरें भी खींचीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+