राजस्थान : रणथंभौर नेशनल पार्क में 2 बाघों से भिड़ गया अकेला भालू, वायरल वीडियो में देखें फिर जीता कौन?

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सोशल मीडिया में इन दिनों बाघ और भालू का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो में भालू एक नहीं बल्कि दो बाघों को दौड़ाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने भी शेयर किया है। यह वीडियो राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क का है।

 Tiger Bear fighting Video of Ranthambore National Park sawaimadhopur

1 मिनट 21 सैंकड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाघ शिकार करने के लिए भालू की ओर बढ़ता है तो भालू डर के मारे भागने की बजाय उसके सामने सीना तान के खड़ा हो जाता। बता दें इससे पहले बाघ सुस्त भालू पर हावी होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भालू को इतना गुस्सा आता देख बाघ को वहां से जान बचाकर भागना पड़ता है।

इस बीच रास्ते में उसे एक और बाघ मिल जाता है, लेकिन भालू तब भी नहीं डरता और सीना तानकर खड़ा हो जाता है। भालू की हिम्मत को देख दोनों बाघ वहां से चले जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने इस वीडियो को ट्वीट कर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि राजस्थान के रणथंभौर पार्क में बाघ और सुस्त भालू के बीच जंग देखी गई। जिस तरह बाघ अनजान भालू पर पहले हावी होता दिख रहा है। वहीं, बाद में भालू बाघ पर टूट पड़ता है और उसे डरा देता है। वाइल्ड लाइफ पूरी तरह से अप्रत्याशित चीजों के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+