राजस्थान: क्रूजर कार व ट्रक की हुई टक्कर, एक परिवार के तीन लोगों की हुई मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नेशनल हाईवे 62 पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Three people died in a road accident in Sriganganagar

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार दोपहर को हुआ है। यहां नेशनल हाईवे 62 पर क्रूजर कार एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस की माने तो गोलूवाला निवासी सोहनलाल पुत्र बनवारी लाल, प्रह्द पुत्र जगदीश व विमला पत्नी रामस्वरुप की मौत हो गई। क्रूजर कार में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सूरतगढ़, पीएचसी राजियासर और पीएचसी महाजन में भर्ती कराया है। पुलिस की मानें तो क्रूजर गाड़ी में दुर्घटना के वक्त 4 महिलाएं 7पुरुष और 4 बच्चे सवार थे। क्रूजर में सवार सभी मृतक एवं घायल गोलूवाला जिला हनुमानगढ़ के रहने वाले थे जो पूनरासर धाम पर बालाजी की धोक लगाकर वापिस गोलूवाला लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+