करंट की चपेट में आने से दो भाईयों सहित तीन की मौत, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
अजमेर। राजस्थान के अजमेर के ब्यावर शहर में रात में हाोर्डिंग्स लगाने के दौरान तीन लोग बिजली की चपेट में आ गए। 11 हजार किलोवॉट का करंट लगने की वजह से वे बुरी तरह झुलस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं जबकि एक अन्य युवक शामिल है। मृतकों के परिजनों ने ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया साथ ही शव नहीं उठाने की मांग पर अड़ गए हैं।

ब्यावर शहर थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्यावर के चांग गेट के पास रात में होर्डिंग्स लगाते वक्त यह हादसा हुआ। इस घटना में सरविना निवासी 35 वर्षीय मोतीलाल भांड, उसका छोटा भाई राजू भांड और सूरजपोल गेट निवासी 19 वर्षीय राहुल इस हादसे का शिकार हो गए। उपस्थित लोगों ने तीनों को अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ समय इलाज के बाद ही तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। विधायक शंकर सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को आकर ढ़ाढ़स बंधाया।
नहीं उठाया शव
सुबह से परिजन मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं करवा रहे और जमकर हंगामा भी कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक दुकानदार मुआवजा नहीं देगा तब तक वह शव भी नहीं उठाएंगे। सुबह से भारी संख्या में पुलिस बल मोर्चरी के बाहर तैनात किया गया है। एसडीएम और थानाधिकारी मृतकों के परिजनों से समझाईश में लगे हुए हैं लेकिन परिजन गलती दुकानदार की बताकर उससे मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications