Rajasthan News: नागौर के डीडवाना में वायुसेना के दो हैलीकॉप्टर कैसे पहुंचे अचानक? जानिए

Rajasthan News: नागौर के डीडवाना में आज वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप मच गया।

तकनीकी खराबी के चलते अचानक उतरे सेना के दो हेलीकॉप्टरों के देख हर कोई दौड़ पड़ा, एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई तो दूसरे को भी उसके साथ ही उतार दिया गया।

there-was-a-stir-in-didwana-of-nagaur-in-rajasthan-due-to-sudden-landing-of-two-air-force-helicopter

गोपाल गौशाला के मैदान में उतरे दोनों हेलीकॉप्टरों को लेकर देर शाम तक चर्चा होती रही। हालांकि तकनीकी खराबी दूर करने के बाद दोनों दोनों हेलीकॉप्टरों को रवाना कर दिया गया।

जहां आज सुबह अचानक सेना के दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण उसे इमरजेंसी लैंड करवानी पड़ी।

इस दौरान उसके साथ चल रहे एक अन्य हेलीकॉप्टर को भी उतारा गया। हालांकि लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद सैनिकों ने हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी समस्या को दूर कर लिया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भर ली।

एक साथ दो हेलीकॉप्टरों की अचानक लैंडिंग से आसपास के लोगों में कौतूहल व्याप्त हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दोनों हेलीकॉप्टर गोपाल गौशाला में बने एक मैदान में उतारे गए। इस दौरान गोपाल गौशाला के संचालकों ने सैनिकों से अचानक लैंडिंग का कारण पूछा और उनकी मदद का भी बात कही।

जिस पर सैनिकों ने कहा कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने से अचानक लैंडिंग की गई है। हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी साझा नहीं की।

उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हेलीकॉप्टर कहां से आ रहे थे और किस दिशा की ओर जा रहे थे। तकनीकी समस्या का समाधान करने के बाद सैनिक फिर से हेलीकॉप्टरों में सवारहो गए और गंतव्य के लिए उड़ान भर ली।

हालांकि इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों हेलीकॉप्टर फिर से उड़ान भर चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+