Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan News: गंगापुरसिटी जिले के बोरवेल में गिरी मोना 7वें दिन हार गई जिंदगी से जंग

Rajasthan News: गगापुरसिटी जिले के रामनगर ढोसी गांव में बोरवेल में गिरी महिला आज 7वें दिन जिंदगी से जंग हार गई। 6 दिन से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होते ही महिला का शव बाहर निकाला गया।

6 दिनों से चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन कड़ी मशक्कत के बाद आज आखिरकार सफल हो गया और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने बोरवेल में करीब 90 फिट पर फंसी महिला को बाहर निकाल लिया।

the-woman-who-fell-into-the-borewell-in-gangapur-city-district-lost-the-battle-for-life-on-the-7th-d

हालांकि महिला मोना ने बोरवेल में ही दम तोड़ दिया। प्रशासन ने महिला के शव को बामनवास अस्पताल भिजवा दिया है । जहाँ शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम द्वारा बोरवेल में 90 फिट की गहराई में फसे महिला के शव को निकालने के लिए बोरवेल के समीप ही 100 फिट से भी अधिक गहराई का एक बड़ा बोरवेल यानी गड्ढा खोदा गया और सुरंग बनाकर महिला के शव को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू टीम द्वारा खोदे गये गड्ढे से बोरवेल तक सुरंग बनाने में रेस्क्यू टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ,गड्ढे में बार बार पानी आने से बार बार रेस्क्यु रोक कर पम्प सेट से पानी निकलना पड़ा और पानी निकालने के बाद फिर से सुरंग की खुदाई की गई।

आखिरकार आज कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को सफलता मिली और टीम ने महिला के शव को बोरवेल से बाहर निकाल लिया ।

हादसे से रेस्क्यू तक की पूरी ग्राउंड जीरो की कहानी

दरअसल मंगलवार रात 8 बजे के आसपास 25 वर्षिय महिला मोना बैरवा खेत पर बने कच्चे बोरवेल में गिर गई थी । महिला के देर रात तक घर नही लौटने पर परिजनों ने रात भर महिला की तलाश की ,लेकिन महिला का कोई पता नही चला।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे कच्चे बोरवेल के पास महिला की चप्पल दिखाई दी, तो परिजनों को महिला के बोरवेल में गिरने का अंदेशा हुआ ।

परिजनों की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंच ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रशासन ने एनडीआरफ व एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया और मेडिकल टीम को भी मौके पर बुलाया।

अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल 90 से 100 फीट गहरा था। एसडीआरएफ व एनडीआरफ की टीम बुधवार शाम करीब 5 मौके पर पहुंची।

इसके उपरांत गहनता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया । दोनों टीम के संयुक्त प्रयास से बुधवार देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया । लेकिन टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है।

बुधवार को पूरी रात भर एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीम महिला को ऊपर से ही निकलने के प्रयास में जुटी रही , लेकिन आखिरकार सफलता नहीं मिली।

गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीम के द्वारा बोरवेल के ऊपर से ही रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए महिला का एक रस्से से हाथ पकड़ लिया गया । लेकिन दूसरा हाथ पकड़ में नहीं आया । हुक डालकर भी महिला को बोरबेल से निकालने का प्रयास किया गया । लेकिन हुक में महिला के कपड़े ही बाहर आ पाए । तमाम कोशिशों के बावजूद रेस्क्यू टीम को सफलता नही मिली।

ऐसे में रेस्क्यू टीम ने प्लान बी के तहत गुरुवार को दोपहर बाद बोरवेल के पास खुदाई कर महिला को बोरवेल से निकालने के लिए काम शुरू किया और जेसीबी व एलएनटी मशीन के मध्यम से खुदाई शुरू की गई।

लेकिन जैसे ही खुदाई 15 फिट पंहुँची, वैसे ही खुदाई में नमी के कारण मिट्टी गिरना शुरू हो गया। खुदाई के दौरान बार बार मिट्टी गिरने से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार बाधा उत्पन्न होने के कारण प्रशासन ने परेशान होकर रात को खुदाई कार्य बंद कर दिया।

जयपुर से पायलर मशीन मंगाने के लिए सम्पर्क किया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रेलर पायलर मशीन लेकर पहुंचा ,लेकिन घटना स्थल से पहले ही ट्रेलर एक खेत मे धस गया।

ट्रेलर के खेत मे धसने से भारी भरकम पायलर मशीन को मौके पहुंचने में खासी दिक्कतें आई। प्रशासन एंव टेक्निकल टीम ने पायलर मशीन लेकर आये ट्रेलर को जेसीबी की सहायता से निकाला ओर बमुश्किल मशीन को घटना स्थल पर पहुंचाया।

पायलर मशीन के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से फिर से खुदाई शुरू की गई और लेकिन रात को बार बार तकनीकी व्यवधान आने व लाइट जाने के कारण गड्ढा खोदने में खासी परेशानी हुई।

एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बार बार आ रही बाधाओं के बीच शनिवार शाम तक जैसे तैसे बोरवेल के नजदीक पायलर मशीन से करीब 100 फिट गहरा गड्ढा खोदा और गड्ढे में पाईप डालने का काम पूरा किया।

पायलर मशीन से गड्ढे खोदने और पाइप डालने के बाद रेस्क्यू टीम ने शनिवार शाम को एनडीआरएफ के जवान को ऑक्सीजन सिलेंडर ओर मास्क लगाकर गड्ढे में उतारा और गड्ढे से बोरबेल तक चार फीट लंबी व ढाई फिट चौड़ी सुरंग बनाने का काम शुरू किया गया।

लेकिन बार बार मिट्टी गिरने एंव चिकनी मिट्टी होने के कारण रेस्क्यू टीम को सुरंग की खुदाई करने में खासा परेशानी आई ,जिसके चलते बार बार एनडीआरएफ के जवान को गड्ढे से बाहर निकालना पडा और फिर से एक के बाद एक दूसरे जवान को गड्ढे में भेजकर सुरंग बनाने का प्रयास किया।

आज सुबह रेस्क्यु टीम ने पानी निकासी के बाद कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल में फंसे महिला के शव को बोरवेल से बाहर निकाला । रेस्क्यू टीम के मुताबक यह रेस्क्यू ऑपरेशन प्रदेश का अब तक का सबसे जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन था। इस लिए टीम को महिला के शव को निकालने में 6 दिन का समय लग गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+