IPS Govind Singh : जैसलमेर घूमने आए तेलंगाना CID के DG गोविंद सिंह एक्सीडेंट में घायल, पत्नी की मौत
Telangana CID DG Accident : राजस्थान के जैसलमेर जिले में रामगढ़-तनोट रोड पर एक्सीडेंट में तेलंगाना CID के DG गोविंद सिंह घायल हो गए और उनकी पत्नी की मौत हो गई। आईपीएस अधिकारी गोविंद सिंह कार से परिवार समेत घूमने जैसलमेर आए थे। हादसे में कार चालक घायल हो गया।

जैसलमेर की रामगढ़ पुलिस ने बताया कि तेलंगाना सीआईडी डीजी गोविंद सिंह अपनी पत्नी शीला सिंह व गनमैन महेंद्र कुमार के साथ तनोट माता के दर्शन व भारत पाकिस्तान सीमा चौकियों का भ्रमण करने के बाद एसयूवी लौट रहे थे। रास्ते में तनोट से करीब 4 किमी दूर घंटियाली के पास गाड़ी बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में सीआईडी डीजी की पत्नी शीला सिंह, चालक विजेंद्र जाखड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर बीएसएफ की 166 बटालियन की एंबुलेंस में रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तेलंगाना सीआईडी के डीजी गोविंद सिंह की पत्नी शीला सिंह को मृत घोषित कर दिया। चालक विजेंद्र जाखड़ को प्राथमिक उपचार देकर जैसलमेर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
बीएसएफ की 166 बटालियन के कमांडेंट विरेंद्रपाल सिंह, जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत, सीओ प्रियंका कुमावत, इंस्पेक्टर नंदलाल मौके पर पहुंचे। रामगढ़ थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications