पाकिस्तान की टिड्डियों का राजस्थान के बाड़मेर में हमला, बीज बोते ही किसान चिंतित

बाड़मेर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश काफी परेशान है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के रास्ते सीमावर्ती राजस्थान के बाड़मेर जिले आसमान से आफत आ रही है। यह आफत टिड्डियां हैं जो पिछले कुछ दिनों से जिले में डेरा जमाए बैठी है तो नई और आ रही हैं। टिड्डियों के हमले से राजस्थान के किसान ही नहीं, बल्कि हरियाणा, दिल्ली, गुजरात समेत कई प्रदेशों के किसान डरे हुए है। वहीं, हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 12 राज्यों में एजवाइजरी भी जारी की है।

Swarms of locusts seen in several villages of Barmer

Recommended Video

    Locust Attack : Rajasthan के Barmer में टिड्डियों का हमला, फसलों को भारी नुकसान | वनइंडिया हिंदी

    टिड्डियों के दल ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के अधिकांश गांवों में टिड्‌डी ने हमला कर दिया है। शहर के पास स्थित मीठड़ा ग्राम पंचायत में शनिवार को टिड्‌डी दल ने हमला कर दिया। गरल, मीठड़ा, हाजाणियों की ढाणी, केरली नाडी सहित आसपास के गांवों में करीब दस किमी. लंबे टिड्‌डी दल ने पड़ाव डाला है। टिडि्डयां खेजड़ी सहित अन्य वनस्पति, घास को चट कर रही है। किसानों को पशुओं के चारे व फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है। ऐसे में किसान अपने खेतों में टिड्डियों को फसल खाने से रोकने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। कई किसानों को बर्तन पहने देखा गया ताकि टिड्डी उनको देखकर भाग जाए।

    इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा, हम केंद्र और राज्य सरकार से इसका समाधान खोजने का आग्रह करते हैं। हमारी फसलें नष्ट हो गई हैं। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन से पहले ही किसान परेशान हैं। इसके बाद अब टिड्डियों के हमले से किसानों को एक और झटका लगा है। हाल ही में हुई बरसात से किसानों के चेहरों पर खुशी छाई थी। किसानों ने अपने खेतों में हल जोतकर अनाज की बुआई शुरू कर दी। पिछले चार दिनों से हो रही बुआई के बाद अब बाजरे की फसलें उगनी शुरू हुई है। लेकिन शनिवार को बड़े टिड्डी दल ने उगती फसलों को नष्ट करना शुरू कर दिया है।

    नोसर, सेवनियाला, बोड़वा, भोजासर, लापला, हुड्डो की ढाणी, बाटाडू, बायतु पनजी, बायतु चिमनजी, माधासर, अकदड़ा, छीतर का पार, हेमजी का तला, बायतु भीमजी, लाधाणियों की ढाणी, बलियारों की ढाणी सहित कई गांवों मे भारी टिड्डी दल ने हमला कर दिया। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में इस बार दूसरी बार टिडि्डयों का हमला हुआ है। पहले अरंडी व जीरें की फसलें नष्ट कर दी और अब खरीफ की बुआई शुरू होते ही टिडि्डयों के हमले शुरू हो गए है। वहीं, कृषि विभाग ने जयपुर के समोदे में टिड्डियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। कृषि विभाग के आयुक्त डॉक्टर ओम प्रकाश चौधरी ने कहा, हम ड्रोन का उपयोग उन इलाकों में टिड्डियों की निगरानी के लिए करेंगे, जहां टिड्डियों को रोक पाना किसानों के लिए काफी मुश्किल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+