सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर राजस्थान के राजपूत गुस्साए, सड़क जाम कर बसों में की तोड़फोड़
Sukhdev Singh Gogamedi: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राजस्थान के राजपूतों में आक्रोश है। राजपूतों ने चूरू, हनुमानगढ़ व बाड़मेर समेत कई जिले में प्रदर्शन भी किया है।
खबर है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में चूरू जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया गया है। चूरू जिले के गांव हडियाल, चैनपुरा बड़ा और न्यांगली में सड़क जाम कर दो रोडवेज बसों के शीशे तोड़ दिए गए।

जी राजस्थान के अनुसार कई गांवों में प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर मामला शांत करवाया है। चूरू एसपी प्रवीण नायक ने भी लोगों से जिले से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज के बड़े नेताओं में से एक थे। लंबे समय से करणी सेना से जुड़े हुए थे। 5 दिसंबर 2023 को दो बदमाशों ने जयपुर के श्यामनगर पुलिस थाना इलाके में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मूलरूप से हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी के रहने वाले थे। 5 दिसंबर की दोपहर दो अज्ञात बदमाश उनके घर आए और दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर युवकों के सामने सोफे पर बैठे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को उन्होंने गोलियों से भून दिया और वहां से भाग गए। गोगामेड़ी का शव जयपुर के मेट्रो मॉस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। लॉरेंस के गुर्गे रोहित गोदारा कपूरीसर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या में रोहित, गोल्डी बरार का हाथ है। सुखदेव उनके दुश्मनों का सहयोग करता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
राजस्थान तक की खबर के अनुसार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने दो शादियां की थी। एक पत्नी पुलिस विभाग में थी। ये संजय लीला भंसाली को फिल्म पद्मावती में राजपूत के इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में थप्पड़ जड़ दिया था और आनंदपाल एनकाउंटर के बाद के आंदोलन को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications