Rajasthan Lab Assistant एग्जाम के लिए छात्रों को दी जाएगी 'फ्री' बस सेवा
जयपुर, 27 जून। राजस्थान सरकार हर तरह से छात्रों की सुविधाओं का ख्याल रख रही है, इसलिए उसने 28 से 30 जून तक आयोजित लैब असिस्टेंट भर्ती एग्जाम के लिए छात्रों को फ्री रोडवेज सेवा का ऐलान किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि छात्रों से कोई भी रोडवेज शुल्क नहीं लिया जाएगा। पूरे राज्य के लोगों के लिए ये ऐलान हुआ है।

आप को बता दें कि राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती एग्जाम तीन दिन 6 पारियों में होगा। जिसके लिए प्रत्येक छात्र को आधे घंटे पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा। परीक्षा दो पारियों में होगी पहली पारी सुबह 10:00 बजे एक बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से साढ़े चार बजे शुरू होगी ।
मालूम हो कि इससे पहले गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना का ऐलान किया था। जिसके तहत 200 छात्रों को 50 सिलेक्टेड संस्थानों में हाई स्टडीज के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जबकि इससे पहले उसने राज्य में विद्या संबल योजना भी लागू की है, जिसके तहत राजस्थान के अब प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा सकेंगे और उन्हें इसके लिए वेतन भी मिलेगा। सरकार का कहना है कि युवा अगर प्रगति करेंगे तो देश प्रगति करेगा इसलिए वो पूरी तरह से उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications