Rajasthan News: खादी वर्दी पहन रील बनाना अब पुलिसकर्मियों पर पड़ेगा भारी, जानिए क्या है वजह

Rajasthan News: सोशल साइट्स प्लेटफॉर्म पर पुलिस की वर्दी में रील बनाने वाले जवान अब नपेंगे और इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट आदेश भी जारी कर दिए है। साथ ही एसपी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि लाइक और हिट्स पाने के लिए यदि पुलिस की वर्दी में रील बनाई तो अब जवानों की खैर नहीं होगी।

सोशल मीडिया का क्रेज लगातार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर रील अपलोड करना एक फैशन सा बन चुका है। सोशल मीडिया के इस क्रेज से पुलिसकर्मी भी नहीं बच पा रहे हैं।

sp-will-take-action-against-policemen-making-reels-on-social-media-in-police-uniform-in-kota

पुलिसकर्मी भी अलग-अलग जगह पर रील बनाकर अपलोड कर रहे हैं। लाइक और हिट्स पाने के लिए पुलिस जवान अपनी वर्दी की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखते।

वर्दी में पुलिस जवानों की बनी रील को देखकर लोग अक्सर ही पूरे महकमे को ट्रोल भी करते हैं। ट्रोलिंग जैसी स्थिति से बचने के लिए अब पुलिस ने खाकी वर्दी में रील बनाने वाले जवानों को सख्त चेतावनी दी है।

पुलिस वर्दी में रील बनाने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहान ने आदेश दिया है कि पुलिस की वर्दी में रील बनाने वाले जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल कोटा पुलिस को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि यहां कई पुलिसकर्मी महिलाएं और पुरुष लगातार थाने या पुलिस दफ्तर या ड्यूटी के समय की रील बनाते हैं। जिन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देते हैं।

इन पर लाइक और हिट्स आने के बाद यह वायरल भी होती हैं। हालांकि इस तरह की कई रील में फिल्मी गाने अपलोड किया जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, वर्दी में इस तरह से अपलोड करना अनुचित व्यवहार की श्रेणी में आ रहा है।

अब कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान ने यह आदेश दिया है। हालांकि एसपी ने यह आदेश मौखिक में दिया है। मौखिक रूप से कंट्रोल रूम के जरिए इस पर पाबंदी लगाने के लिए निर्देश दिए हैं।

सभी पुलिस कर्मियों को यह भी हिदायत दी है कि कोई भी आज के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में रील अपलोड नहीं करेगा। अगर इस तरह का कृत्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभाग की कार्रवाई भी होंगी।

आपकों बता दे कि कोटा शहर में 22 थाने हैं। इसके अलावा पुलिस के करीब 10 दफ्तर अलग-अलग शहर में संचालित है। इन थानों, दफ्तर और पुलिस लाइन में मिलाकर 3000 से ज्यादा की कर्मचारी हैं। ऐसे में इन सब में से कोई भी कर्मी यदि खाकी वर्दी में रील बनाते मिलता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+