सोनिया ने लगाया आरोप, कहा कुर्सी के लिए BJP रच रही है साजिश

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा सभा अगले साल होने वाली है। विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के साथ ही केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने लोगों को आकर्षित करने के लिए योजनाओं की शुरुआत में जुट गई है। विधानसभा चुनाव से पहले रिफायनरी समेत कई योजनाओं को परवान चढ़ाने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद कमर कस ली है। सोनिया कांग्रेस शासन में विकास का दावा करती है और साथ ही लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की अपील भी करती है।

राजस्थान के भीलवाड़ा में रिफाइनरी का उद्धाटन करने आई सोनिया ने विपक्षियों पर वार किया। सोनिया ने विपक्षी पार्टी को विकास का विरोधी बताते हुए कहा कि विरोधी विकास के विरोधी है, उन्हें सिर्फ कुर्सी दिखाती है। कुर्सी पाने के लिए विरोधी दल किसी भी हद तक गुजरने को तैयार है। वो इसके लिए हर तरह की साजिश रचते हैं। लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बाड़मेर के पचपदरा में राजस्थान रिफायनरी का शिलान्यास किया। इसके बाद भीलवाड़ा के आसींद में मेमू कोच फैक्ट्री और चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना की आधारशिला रखी।

sonia gandhi

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगों में बीजेपी नेताओं के शामिल होने पर बात की ओर इशारा करते हुए सोनिया ने कहा कि विपक्षी दल कुर्सी के लिए हर तरह की साजिश रचने को तैयार है। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सोनियाने विरोधियों पर वार किया। यूपीए की योजनाओं की तारिफ करते हुए सोनिया ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा, सूचना-शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा अधिनियम गरीबों के लिए उपयोगी है।

रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कामों की तारिफ की। सोनिया ने कहा कि गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में अनेकों योजनाएं गरीब जनता के हित में लागू की हैं। राजस्थान ऎसा पहला प्रदेश हैं, जहां नि:शुल्क दवा और जांच योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे जरुरी योजनाएं लाने में कसर नहीं छोड़ी है। इसका फायदा आम आदमी तक पहुंचाना ही कांग्रेस का लक्ष्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+