राजस्थान में पेपर लीक मामले में एसओजी की कहां मारी छापेमारी,जानिए क्या है मामला ?
SOG raid in paper leak case in Rajasthan: राजस्थान में पेपर लीक को लेकर अब भजनलाल सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है। पेपर लीक से जुड़े शातिर बदमाशों की धरपकड़ को लेकर एसओजी ने छापेमारी शुरू कर दी है।
राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में हुए एक के बाद करीब 19 पेपर लीक होने के बाद जमकर हंगामा हुआ था । बेरोजगार युवाओं से लेकर परिक्षार्थियों और नेताओं ने खूब बवाल काटा था।

राजस्थान में पेपर लीक को लेकर अब भजनलाल सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है । आज सुबह से एसओजी की टीम ने दौसा सहित कई जिलों में छापेमारी की है।
पेपर लीक प्रकरण में राज्य सरकार अब सख्त हो गई है। मामले को लेकर पूर्वी राजस्थान के कई जिलेएसओजी के रडार पर हैं। एसओजी के एडीजी वीके सिंह व डीआईजी योगेश यादव के निर्देश में दौसा समेत कई जिलों में कार्रवाई चल रही है।
पेपर लीक के मामले को लेकर एसओजी के एडिशनल एसपी नरेन्द्र मीना के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार देर शाम को दौसा जिले के महुवा क्षेत्र में कई जगह दबिश दी।
एसओजी टीम द्वारा पेपर लीक मामले से जुड़े संदिग्धों व उनको आश्रय देने वाले चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
एसओजी ने महुवा इलाके में सालिमपुर गांव में भी पेपर लीक से जुड़े एक संदिग्ध की तलाश में दबिश दी। इसके साथ ही एसओजी की टीम द्वारा करौली, गंगापुर, भरतपुर व अलवर जिलों में भी कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications