Rajasthan Accident : सिरोही में कार को 20 फीट घसीटते ले गया टैंकर, सारणेश्वर मेले से लौट रहे छह लोगों की मौत

सिरोही, 8 सितम्‍बर। राजस्‍थान के सिरोही जिले के आबू रोड स्थित रीको इलाके में मावल कट के पास एक्‍सीडेंट हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। चार ने मौके पर व दो ने अस्‍पताल में दम तोड़ा है। बुधवार शाम छह बजे हादसे का शिकार हुए लोग कार में सवार होकर सिरोही में सारणेश्वर मेले में दर्शन के बाद बड़ौदा जा रहे थे। मूलरूप से पाली जिले के बाली क्षेत्र के रहने वाले थे। ये लोग बुधवार को सिरोही में सारणेश्वर मेले में दर्शन के बाद बड़ौदा (गुजरात) जा रहे थे।

sirohi accident

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार गलत दिशा में चल गई थी और इसी दौरान टैंकर ने कार के टक्कर मार दी। एक्‍सीडेंट इतना भयंकर था कि टैंकर कार को 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। लोग कार में ही फंस गए। आस पास के लोगों ने उन्‍हें बाहर निकाला, मगर छह लोगों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में चार पुरुष , एक महिला और एक 12 साल की बच्ची शामिल है।

मीडिया से बातचीत में थानाधिकारी सुजारा राम ने बताया कि पाली जिले के गुड़ा गुमान सिंह तहसील बाली के रहने वाले कार चालक भूराराम (31) की मौके पर मौत हो गई थी। कार की हालात देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक-एक शव को निकालने के लिए काफी देर का इंतजार करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि एक बाइक कार के सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार कट से दूसरी तरफ के रोड पर चली गई। गुजरात की ओर से आ रहे गैस टैंकर ने कार को चपेट में ले लिया। कार में बुरी तरह लोग फंस गए थे। उन्हें निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने करीब 45 मिनट बाद 2 घायलों को बाहर निकाला। उन्हें आबू रोड हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक

सिरोही के अबू रोड पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+