Seema Jakhar : 10 लाख लेकर तस्कर को भगाने वालीं SHO सीमा जाखड़ शादी से 2 दिन पहले हुईं बर्खास्त
सिरोही, 26 नवंबर। राजस्थान पुलिस की घूसखोर लेडी इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ शादी से दो दिन पहले बर्खास्त हो गई। इनके साथ ही तीन कांस्टेबलों पर भी गाज गिरी है। इन सब पर दस लाख रुपए लेकर तस्कर को भगाने में मदद करने का आरोप है। मामला सिरोही जिले के बरलूट पुलिस थाना का है।

SHO सीमा जाखड़ व तीन कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया
सिरोही जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में 14 नवम्बर को रुपए लेकर तस्कर को छोड़ने का मामले में आईजी नवज्योति गोगाई और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाधिकारी सीमा जाखड़ व तीन कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है।

तस्कर को भगाने का संदेह
जानकारी के अनुसार बरलूट पुलिस ने डोडा पोस्ट से भरी एक कार पकड़ी थी। कार्रवाई को बाद तस्कर को भगाने का संदेह होने पर सिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा मामले की जांच करवाई गई। आवश्यक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिनमें थानाधिकारी व कांस्टेबल तस्कर के साथ एक होटल में और पैसे लेकर बस में बैठते हुए देखा गया।

बस में खुद कांस्टेबल ने तस्कर को बिठाया
बस में खुद कांस्टेबल ने तस्कर को बिठाया। मामले में एसपी द्वारा दो दिन बाद ही थानाधिकारी सीमा जाखड़ व तीन कांस्टेबल, ओमप्रकाश, सुरेश व हनुमान को निलंबित कर दिया था। सीमा जाखड़ की शादी 28 नवंबर को है।

जांच सिरोही डीएसपी से करवाई
मीडिया से बातचीत में सिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच सिरोही डीएसपी से करवाई गई थी, जिसमें बरलूट थानाप्रभारी एसआई सीमा जाखड़ और तीन पुलिसकर्मियों की भूमिका प्रमाणित पाई गई। इस पर चारों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।













Click it and Unblock the Notifications