Sikar Viral Video: BJP के सुमेधानंद सरस्‍वती बोले-'जाट बोर्डिंग गुंडे पैदा करने की फैक्ट्री, हमने निपटाया'

Sumedhanand Saraswati viar Video: लोकसभा चुनाव 2024 में संसदीय क्षेत्र सीकर से भाजपा उम्‍मीदवार स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे जाट बार्डिंग सीकर के बारे में अपशब्‍द बोलते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में सुमेधानंद सरस्‍वती कहते नजर आ रहे हैं कि 'ये जितने बदमाश, गुंडे पैदा हुए हैं। उसके की उत्पादन की फैक्ट्री जाट बोर्डिंग है। संस्कार विहीन जितने लोग पैदा हुए उसका सारा उत्पादन यहीं से हुआ है।'

BJP swami Sumedhanand Saraswati

वन इंडिया हिंदी टीम इस वायरल वीडियो पुष्टि नहीं करती है। हालांकि दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट में लिखा है कि उनसे बातचीत में खुद स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती ने वीडियो को अपना ही बताया है।

हालांकि स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती ने यह नहीं बताया कि वीडियो कब और कहां का है। 49 सेकंड के इस वीडियो में बाबा लोगों को सम्‍बोधित करते हुए कह रहे हैं कि 'ये लोग कोई काम सम्‍पन्‍न होने ही नहीं देते। अपने यहां के लड़के देख लो। जाट बॉर्डिंग का क्‍या हाल कर रखा है?'

बाबा आगे कहते हैं कि 'सीकर में जितना अराजकता फैली है वो सारी यहीं से फैली है। आप लोगों को तो पता है। आपके तो पड़ोस में ही, जितने गुंडे-बदमाश पैदा हुए उसका उत्‍पादन फैक्‍ट्री ये है। संस्‍कार विहिन जितने लोग पैदा हुए उसका सारा ये है। ऐसे लोगों को हमने निपटा दिया। कई चुनावों से विधायक-प्रधान नहीं बन रहे इनके।'

उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सुमेधानंद सरस्‍वती को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक यूजर अखिल चौधरी लिखते हैं कि 'जाट बोर्डिंग हाउस के बारे में सीकर सांसद, स्वामी सुमेधानंद की गलतफहमियाँ सुनकर दिल दुखी हो जाता है। उनका कहना कि यह बदमाश और अराजकतावादी लोगों को उत्पन्न करता है, सिर्फ बेतुका ही नहीं बल्कि इस संस्था की विरासत के प्रति भी गहरा अपमान है।'

स्‍वामी सुमेधानंद सरस्वती vs अमराराम सीकर

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में सीकर संसदीय सीट पर रोचक मुकाबला है। सुमेधानंद भाजपा से तीसरी बार मैदान में हैं जबकि कांग्रेस ने माकपा से गठबंधन करके किसान नेता अमराराम को टिकट दिया है। अमराराम धोद व दांतारामगढ़ के विधायक रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+