Sikar Medical College स्टूडेंट हनिमेश खांट की हत्या, Banswara से आए परिजनों ने लगाए रैगिंग के आरोप
Ragging Sikar Medical College student Hanimesh Khant: 20 हनिमेश खांट एसके मेडिकल कॉलेज सीकर का स्टूडेंट था। आरोपियों को पकड़ने जाने की मांग को लेकर परिजनों का धरना देकर प्रदर्शन।
Murder in Medical College Sikar: राजस्थान के सीकर में मेडिकल कॉलेज छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक हनिमेश खांट (20) बांसवाड़ा का रहने वाला था।
हनिमेश खांट की हत्या की सूचना पर उसके परिजन बांसवाड़ा से सीकर पहुंचे और गंदे तरीके से रैंगिंग का आरोप लगाते हुए धरना देकर प्रदर्शन किया।

बता दें कि हनिमेश खांट एसके मेडिकल कॉलेज सीकर के बॉयज हॉस्टल में ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 126 में रहता था। सोमवार रात 10.30 बजे तक उसे अपने कमरे में देखा गया था।
मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे उसका शव मिला। शरीर पर मारपीट के निशान मिले। बेटे की मौत की सूचना पर मंगलवार शाम को परिजन बांसवाड़ा से सीकर पहुंचे।
वारदात के बाद सीकर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, मगर वे बंद मिले।
हनिमेश खांट की मां ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट व रैंगिंग की गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी इस मामले में दोषी है।

इधर, सीकर के पूर्व सांसद सुभाष महरिया ने कहा कि हनिमेश खांट के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। वारदात में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे खराब मिलना कॉलेज प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है।
छात्र के परिजन दिनभर सीकर के एसके अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे रहे। शाम को सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सहित शहर के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता हुई। इसके बाद जयपुर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की सहमति बनी। शव सीकर एसके अस्पताल के मुर्दाघर से जयपुर एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications