7 फेरों से पहले दुल्हन का चेहरा देखते ही उड़े दूल्हे के होश, बोला-'नहीं करनी तुझसे शादी'

Sikar news in Hindi, सीकर। इस दूल्हे के साथ शादी में एनवक्त पर बड़ा धोखा हुआ। जैसे ही इसने दुल्हन का चेहरा देखा तो होश उड़ गए, क्योंकि ये वो लड़की नहीं थी, जो शादी से पहले सगाई के समय दिखाई गई थी। 7 फेरों से पहले दुल्हन कोई और निकली तो दूल्हा भी मुकर गया। फिर दूल्हा न केवल अपनी बारात बैरंग ले गया बल्कि पुलिस थाने में शिकायत कर शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भी खुलासा किया।

Sikar Groom refuses to marry after see the face of Bride

एनवक्त पर शादी टूटने का यह मामला राजस्थान के सीकर जिले के रानोली पुलिस थाना इलाके के मंडा का है। मंडा के बाजिया भवन में 19 मई को शादी होने वाली थी, मगर शादी के समय लड़की बदल जाने के कारण दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

सीकर के रानोली पुलिस थाना एसएचओ पवन कुमार चौबे के अनुसार पलसाना निवासी किशनलाल शर्मा के छोटे भाई चंदूराम शर्मा की शादी नहीं हो रही थी। किशनलाल अपने भाई के रिश्ता ढूंढ़ रहे थे। अप्रैल 2019 में उसका गांव सिमारला थोई निवासी रिश्तेदार धर्मपाल शर्मा उसके पास आया और धौलपुर के गांव शेखपुर के रामसिंह की बेटी सीमा उर्फ सोनम से शादी करवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर 17 अप्रैल को किशनलाल व अन्य धौलपुर जाकर लड़की सीमा को देखकर आए। लड़की पसंद आने पर 19 मई की शादी तय कर दी। मंडा स्थित बाजिया भवन में शादी होनी थी।

किशन लाल का आरोप है कि शादी के नाम पर उससके तीन लाख 65 हजार रुपए लिए गए थे। भाई का घर बस जाने की सोचकर उसने रुपए दे दिए। 19 मई को किशन लाल अपने भाई की बारात लेकर बाजिया भवन पहुंचा तो वहां लड़की के पक्ष से कोई व्यक्ति नहीं आया। वहां पर मध्य प्रदेश के बासोदा जिला के बरेड़ निवासी सीमा व विदिशा निवासी हिम्म​त सिंह आदि मिले। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां शादी के लिए भेजा गया है। लड़की कोई और होने के कारण किशनालाल, छोटेलाल व इनके परिवार ने शादी से मना कर दिया। इधर, रानोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+