राजस्थान के बाबा बालकनाथ पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Sikar Baba Balaknath Viral Video: राजस्थान के बाबा बालकनाथ उर्फ तेजाराम पचार पर रेप केस दर्ज हुआ है। एक युवती ने बाबा पर चलती कार में वारदात को अंजाम देने और वीडियो बनाकर वायरल करवाने के आरोप लगाए हैं। सीकर की सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती की ओर से एफआईआर में दी शिकायत के अनुसार सीकर जिले के एक गांव की रहने वाली युवती 12 माह पहले अपने परिवार के साथ मंदिर क्षेत्रपाल खेड़ी दंतुजला लक्ष्मणगढ़ सीकर में पूजा करने गई थी। परिवार की समस्या के समाधान के लिए तंत्र विद्या के नाम पर राजेश नाम के लड़के ने बाबा बालकनाथ से युवती की मुलाकात करवाई थी। और उसके मोबाइल नंबर ले लिए थे।
यह भी पढ़ें- कौन है पुलिस अफसर की यह वायरल जोड़ी? घरवाले करना चाहते थे शादी, मनीषा ने RPS बनकर ट्रेनिंग में चुना 'दूल्हा'

Recommended Video
मंदिर में दर्शन करने व बाबा से प्रसाद और 'तुम्हारा कल्याण हो जाएगा' का आशीर्वाद लेकर वह अपने परिजनों के साथ घर आ गई। इसके बाद राजेश व बाबा उससे मोबाइल पर फोन करके बात करनी शुरू कर दी। उसे मंदिर में बुलाने लगे।
मंदिर में जाने पर प्रसाद के रूप में उसे पेड़ा यह बोलकर दिया जाता था कि इसे खुद और परिजनों को खिलाओ ताकि परिवार की समस्या का समाधान हो जाए। 12 अप्रैल 2024 को युवती सीकर जिला मुख्यालय पर परीक्षा देने आई थी। परीक्षा देने के बाद वापसी में वह सड़क पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी तब वहां गाड़ी लेकर बाबा बालकनाथ आया।
बाबा ने उसे कहा कि वह उसके गांव से होता हुआ जा रहा है। युवती को भी रास्ते में उसके गांव छोड़ देगा। रास्ते में गांव रसीदपुरा के पास बाबा युवती से चलती कार में ही छेड़छाड़ करने लगा। गाड़ी में ही उसके साथ तीन बार रेप किया गया। चालक योगेश ने बाबा व युवती का वीडियो बनाया। फिर बाबा ने युवती को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर गांव के पास छोड़कर चले गए। लगातार धमकी व वीडियो वायरल होने पर युवती ने एफआईआर दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications