कौन है पुलिस अफसर की यह वायरल जोड़ी? घरवाले करना चाहते थे शादी, मनीषा ने RPS बनकर ट्रेनिंग में चुना 'दूल्‍हा'

RPS Manish Meena with Dilip Meena DSP RDSajasthan Police: राजस्‍थान पुलिस की यह अफसर जोड़ी इन दिनों वायरल हो रही है। नाम मनीषा मीणा और दिलीप मीणा। दोनों ही राजस्‍थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के अधिकारी हैं। हाल ही एक साथ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नई ज्‍वाइनिंग मिली है। तब से सोशल मीडिया पर भी इस जोड़े के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ सी आई हुई है।

दरअसल, मनीष मीणा और दिलीप मीणा पति-पत्‍नी हैं। दोनों ने एक साथ राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2018 (RAS) में सफलता हासिल की। दोनों को राजस्‍थान पुलिस सेवा मिली। एक साथ ट्रेनिंग हुई और उसी दौरान दिल दे बैठे। अब फिर एक साथ ट्रांसफर व नई जगह पोस्टिंग मिली है।

Manisha Meena RPS husband Dilip Meena RPS

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में मनीषा मीणा के भाई विजय मीणा ने बहन व बहनोई की सक्‍सेस स्‍टोरी, शादी से लेकर पड़ोसी जिलों में एक साथ डीएसपी बनने तक की पूरी कहानी शेयर की है। विजय मीणा का परिवार राजस्‍थान के जयपुर के पास जमवारामगढ़ का रहने वाला है।

Husband Wife RPS DSP

विजय मीणा ने बताया कि उनकी छोटी बहन मनीषा मीणा को अलवर जिले के राजगढ़ में डीएसपी पद पर लगाया गया है जबकि बहनोई दिलीप मीणा का दौसा जिले के लालसोट में। इससे पहले दोनों बूंदी जिले में कार्यरत थे। वहां से 10-15 दिन पहले एक साथ ट्रांसफर हुआ है। बूंदी में मनीषा एससी-एसटी सेल और दिलीप मीणा लाखेरी में सीओ रहे।

Bundi Husband Wife RPS DSP

जयपुर जिला परिषद सदस्‍य विजय मीणा कहते हैं कि बहन मनीषा मीणा पहले प्रयास में ही राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास कर ली थी। पावणा दिलीप मीणा पहले बैंक में जॉब करते थे। दिल्‍ली में रहकर दृष्टि आईएएस कोचिंग करके मनीषा ने पूरे राजस्‍थान ने एसटी वर्ग में छठी रैंक हासिल की थी।

विजय मीणा कहते हैं कि मनीषा मीणा और दिल्‍ली मीणा की शादी मार्च 2023 में हुई थी। इससे पहले जब भी बहन मनीषा के रिश्‍ते की बात चलती थी कि तो वह परिजनों से कहती कि 'मुझे थोड़ा समय और दे दे। पहले पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती हूं।'

Husband Wife RPS DSP

मनीषा मीणा कहती थी कि सक्‍सेस मिलने के बाद वह शादी के हामी भरेगी। फिर आरपीएसस बनने पर ट्रेनिंग के दौरान मनीषा की मुलाकात सवाई माधोपुर के रहने वाले दिलीप मीणा से हुई। दोनों ने एक-दूसरे का पसंद किया। घरवालों की रजामंदी से शादी की।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: राजकॉम्प का GM छत्रपाल सिंह ACB छापे में निकला धनकुबेर, लग्‍जरी गाड़ियों का तगड़ा कलेक्‍शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+