Sikar Cylinder Blast : गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलसे, नौ गंभीर हालत में जयपुर रैफर
सीकर। राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय स्थित शेखपुरा मोहल्ले में गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हो गया, जिसमें 13 लोग झुलस गए हैं। सभी को सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नौ लोगों को गंभीर हालत में सीकर से जयपुर रैफर किया गया है।

कुरैशी क्वार्टर की घटना
जानकारी के अनुसार सीकर शहर के शेखपुरा मोहल्ले में कुरैशी क्वार्टर में असरार कुरैशी, अजीज अहमद कुरैशी के मकान में नंदलाल सिंधी का परिवार रह रहा है। गुरुवार सुबह रसोई में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। जोरदार धमाका हुआ,जो कई दूर तक सुनाई दिया।

मकानों में आ गई दरार
सिलेंडर फटने से मकान में दरार आ गई और लोग दहशत में आ गए। सूचना पाकर सीकर नगर परिषद की दमकल और सीकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और सीकर के एसके अस्पताल में पहुंचाया।

गैस लीकेज की वजह से फटा सिलेंडर
सीकर गैस सिलेंडर ब्लास्ट की पुख्ता वजह का पता नहीं चल पाया है, मगर शुरुआती जांच के आधार पर यह माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक था। उसकी वजह से हादसा हो गया।

रिहायशी इलाका है शेखपुरा मोहल्ला
सीकर का शेखपुरा मोहल्ला रिहायशी इलाका है। गैस सिलेंडर में धमाका होने पर लोग घरों से बाहर आ गए। एक बारगी तो लगा कि भूकंप आ गया। फिर हर कोई कुरैशी क्वार्टर की ओर दौड़ा तथा हादसे की चपेट में आए लोगों को बचाने में जुटा गया।

ये भी पहुंचे मौके पर
सीकर के शेखपुरा मोहल्ला में सिलेंडर में ब्लास्ट की सूचना पर सीकर जिला कलेक्टर यज्ञ मिंत्र सिंह देव, सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, सीकर एसपी गगनदीप आदि ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications