जम गया सीकर, पारा माइनस 3 डिग्री सेल्सियस, एक रात में 7 डिग्री गिरा तापमान, टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

सीकर। राजस्थान का सीकर जम गया है। पूरे प्रदेश में यहां बीती रात सबसे सर्द रही है। न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। एक ही रात में पारा 7 डिग्री ​लुढका है। इससे पूरा शेखावाटी अंचल कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गया है।

25 दिसम्बर 2019 की रात सीकर में सर्द

25 दिसम्बर 2019 की रात सीकर में सर्द

सीकर जिले के फतेहपुर स्थित ​कृषि अनुसंधान केन्द्र के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी वर्मा ने बताया कि बुधवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पूरे राजस्थान में सबसे कम है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री था, जो गिरकर शून्य से 3 डिग्री नीचे आ गया। वर्ष 2019 के सीजन में सीकर जिले का यह सबसे न्यूनतम तापमान है।

 यह रही सीकर में पारा गिरने की वजह

यह रही सीकर में पारा गिरने की वजह

यादव के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से सीकर में सर्दी ने जोर पकड़ा है। बुधवार को दिनभर शीतलहर चलती रही है, जिसके के कारण बुधवार की रात सबसे सर्द हो गई। गुरुवार सुबह नौ बजे तक खेत खलिहानों समेत कई जगहों पर बर्फ जमी नजर आई।

 टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

सीकर जिले के फतेहपुर स्थित ​कृषि अनुसंधान केन्द्र के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी वर्मा ने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान का एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले वर्ष 2008-09 में न्यूनतम तापमान माइनस 4 से 6 डिग्री तक पहुंच गया था।

पहली बार देखी ऐसी सर्दी

पहली बार देखी ऐसी सर्दी

शेखावाटी में पिछले दो-तीन दिन से सर्दी सितम ढाह रही है, मगर बीती रात कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। सीकर जिले के गांव खूड़ी के गणेश कुमार शर्मा ने बताया ​कि सुबह पानी की टंकी में और पेड़-पौधों पर बर्फ नजर आई। पिछले कई साल में 26 दिसम्बर को पहली बार इतनी भयंकर ठंड देखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+