पति की हत्या करके शव को दिनभर कूलर के आगे लिटाए रखा, जानिए क्यों?

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के गांव दौलतपुरा में एक व्यक्ति की हत्या में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। हत्या के आरोपी मृतक की पत्नी, बेटा व बेटी निकले हैं। दादिया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह सात बजे ही निकला शराब पीने

सुबह सात बजे ही निकला शराब पीने

सीकर ग्रामीण डीएसपी कमल सिंह चौहान ने बताया कि दौलतपुरा गांव का रहने वाला लालचंद शराब का आदी था। 19 जून 2019 को वह सुबह 7 बजे अपने परिवार को घर में बंद कर शराब पीने चला गया था। वह सुबह 11 बजे शराब पीकर घर लौटा तो उसकी पत्नी पार्वती, नाबालिग बेटी-बेटा और दूसरा बेटे कमलेश ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

युवक-युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा मिला-'मम्मी कसम, हमारे बीच कुछ गलत नहीं था, हम भाई-बहन थे'
हत्या को देना चाहते थे आत्महत्या का रूप

हत्या को देना चाहते थे आत्महत्या का रूप

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पूरे परिवार ने कमरे में कूलर चलाकर लालचंद के शव को उसके आगे लेटा दिया ताकि दिन में अगर कोई उनके घर में आए तो शक नहीं करें और अंदाजा लगाएं कि घर में लालचंद सो रहा है। बाद में रात को आरोपियों ने घर के बाहर खेत की बाड़ में शव फेंक दिया, जिससे लगे कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन मृतक की मां और दादी तथा अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

पत्नी करती रही पुलिस को गुमराह

पत्नी करती रही पुलिस को गुमराह

इस पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मृतक की पत्नी पार्वती से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, मगर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। हत्याकांड में शामिल मृतक की नाबालिग बेटी व बेटे को निरुद किया गया है। पत्नी पार्वती एवं बेटे कमलेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+