VIDEO : दुल्हन अपहरण केस में छावनी बना सीकर, जयपुर से STF बुलाई, जानिए दूसरे दिन का पूरा अपडेट

Sikar News, सीकर। विदाई के कुछ देर बाद ही दुल्हन का रास्ते में से अपहरण किए जाने के मामले में दूसरे दिन गुरुवार को भी कोई सुराग नहीं लगा है। दुल्हन की बरामदगी व अपरहण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजपूत समाज में आक्रोश है।

jaam in sikar

पुलिस प्रशासन को गुरुवार सुबह दस बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया था, जो बीत गया है। राजपूत समाज के लोगों ने sikar कलेक्टर निवास के सामने जाम लगा दिया है। विधायक राजेंद्र गुढ़ा सहित राजपूत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद हैं।

छात्रावास में समाज की बैठक

छात्रावास में समाज की बैठक

इधर, सीकर के राजपूत छात्रावास में बैठक चल रही है। इसके बाद सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन प्रस्तावित है। प्रदर्शन को देखते हुए सीकर छावनी में तब्दील हो गया है। जिला कलेक्ट्रेट के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा जयपुर से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी सीकर बुलाया गया है। इस मामले में उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने बुधवार रात को सीकर में प्रदर्शन किया और इस दौरान पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था।

यह है पूरा मामला (Dulhan Kidnap Sikar Case)

यह है पूरा मामला (Dulhan Kidnap Sikar Case)

बता दें कि सीकर जिले के धोद पंचायत समिति के गांव नागवा में मंगलवार को दो बहनों की शादी हुई थी। बारात मोरडूंगा गांव से आई थी। बुधवार सुबह दोनों दुल्हनों को दूल्हों के साथ विदा कर दिया गया था। वे घर से करीब चार किलोमीटर दूर ही पहुंची थी कि रास्ते में वाहनों में सवार होकर बदमाशों ने गाड़ियां रुकवाई और छोटी दुल्हन का अपहरण करके ले गए। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर अपहरण की आशंका जताई है।

गाड़ी का बिना दरवाजा खोले ही निकाला बाहर

गाड़ी का बिना दरवाजा खोले ही निकाला बाहर

रात करीब सवा दो बजे दुल्हनों की विदाई हुई थी। विदाई के बाद उनकी गाड़ी रामबक्सपुरा के पास पहुंची तो गाड़ियों में सवार बदमाश आए और हथियार दिखाकर गाड़ियां रुकवाई व दुल्हन हंसा को गाड़ी का बिना दरवाजे खोले ही ​बाहर निकालकर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+