श्री सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार: डेढ माह बाद खुला दानपात्र, पहले की गिनती में निकले 7 करोड़ रुपए
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में 14 मार्च को होली के दिन दानपेटी खोला गया। यह मौका विशेष था क्योंकि मंदिर का भंडार डेढ़ महीने बाद खोला गया था, और पहले चरण की गिनती में ही 7 करोड़ 55 लाख रुपए के नोटों की गिनती की गई। प्रशासनिक अधिकारी सीईओ प्रभा गौतम की मौजूदगी में भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद दानपेटी खोली गई और श्रद्धालुओं के द्वारा अर्पित चढ़ावे की राशि गिनने का कार्य शुरू किया गया।













Click it and Unblock the Notifications