Rajasthan: कौन हैं MLA श्रवण कुमार, जो पहले बोले-'मैं झुकेगा नहीं', बाद में साधु-संतों से मांगी माफी
MLA Shravan Kumar Vs Baba Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार 'बाबाओं' के निशाने पर आ गए। 'बाबाओं ने देश का भट्ठा बिठाया' का देकर बयान पहले बोले कि अब 'मैं झुकेगा नहीं।' फिर खुद ही माफी भी मांग ली।
दरअसल, राजस्थान विधानसभा बजट सत्र में बुधवार को विधायक श्रवण कुमार ने बाबाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर संत समाज से आने वाले विधायक नाराज हो गए थे। तिजारा से भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ अड़ गए कि श्रवण कुमार 'बाबाओं' से माफी मांगे।

बाबा बालकनाथ ने पूछा कि एमएलए श्रवण कुमार बताएं कि वे 'बाबाओं ने देश का भट्ठा बिठाया' वाला अपना वक्तत्व वापस लेंगे या नहीं? माफी मांगेगे या नहीं? वे बोले कि अगर माफी नहीं मांगी तो पूरे देश के बाबाओं को एकत्रित करूंगा और श्रवण कुमार को घर से नहीं निकलने देंगे।
इस पर पलटवार करते हुए श्रवण कुमार ने जवाब दिया और कहा कि सदन को चैलेंज कर रहे हो क्या? ये कह रहे हैं कि बाहर नहीं निकलने दूंगा। धमका रहे हैं? ये क्या तरीका है? मैं तो जीना पसंद भी नहीं करता। मरना पसंद करते हैं। झुकना पसंद नहीं करते।
राजस्थान विधानसभा में बाबाओं पर टिप्पणी से काफी हंगामा हुआ। सदन को 13 बार स्थगित करना पड़ा। शाम को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर उनके चैंबर में दोबारा वार्ता हुई, जिसमें श्रवण कुमार ने संत समाज से माफी मांग ली।
श्रवण कुमार ने संत विधायक प्रतापपुरी, बाबा बालकनाथ, जोगेश्वर गर्ग, बालमुकुंदाचार्य आदि के सामने अपने वक्तव्य के माफी मांगी। कहा कि मैं साधु-संतों का आदर करता हूं। मेरी भावना ठेस पहुंचाने की नहीं थी। इसके बाद पूरा मामला शांत हो गया।
श्रवण कुमार विधायक का जीवन परिचय
- श्रवण कुमार राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। झुंझुनूं जिले के गांव घरडू की ढाणी के रहने वाले हैं।
- श्रवण कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1947 को हुआ। ये सूरजगढ़ और पिलानी से 6 बार विधायक बने चुके हैं।
- श्रवण कुमार की शादी सरती देवी के साथ हुई है। इनके दो बेटे व एक बेटी है।
- साल 1993 में पिलानी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर पहली बार विधायक चुने गए थे। फिर कांग्रेस ज्वाइन कर ली।












Click it and Unblock the Notifications