Rajasthan: आज से शुरू हुआ श्राद्ध पक्ष, पितरो की पूजा अर्चना और तर्पण के लिए यह हो रहा आयोजन

Rajasthan News: पितरों की पूजा-अर्चना, उनकों तर्पण करने का पर्व श्राद्ध पक्ष आज से शुरू हो गए हैं। अब एक पखवाड़े तक रोजाना पितरों को तर्पण दिया जाएगा। इसके लिए शहर के तालाबों पर आस्थावान लोग रोजाना पानी खड़े होकर रोजाना पितरों के नाम तर्पण करेंगे।

इसके साथ ही घरों में लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध भी करेंगे। इस दौरान राजस्थान में मान्यता है कि ब्राह्मणों को भोजन करवाया जाता है।

इधर बीकानेर शहर में धरणीधर तालाब, हर्षोल्लाव, सागर के साथ ही कोलायत तालाब पर भी आज से तर्पण के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।जहां पर एक पखवाड़े तक तर्पण का अनुष्ठान चलेगा। अंतिम दिन पितरों के निमित हवन होगा। इसमें सभी आस्थावान लोग आहुतियां देंगे।

shraadh-paksha-started-today-worship-and-offering-of-ancestors-is-being-organized

जानकारी के अनुसार श्राद्ध पक्ष की पूर्णाहुति दो अक्टूबर को सर्व पितर अमावस्या के दिन हवन के साथ ही होगा।धरणीधर तालाब पर पंडित सत्यनारायण हर्ष के सान्निध्य में तीन पारियों में तर्पण कराया जा रहा है।

इसमें पहला चरण सुबह 5 से 6, दूसरा 6 से 7 और तीसरा चरण 7 से 8 बजे तक चलता है। इसी तरह पंडि़त नवरतन व्यास के सान्निध्य में भी तालाब के दूसरे छोर पर तर्पण कर्म कराया जा रहा है। इसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी है।

इसके अलावा आस्थावान लोग अपने घरों, मंदिरों और तालबों पर तर्पण कर्म श्राद्ध पक्ष में करते है।कहते है श्राद्ध पक्ष में पितरों को तर्पण अर्पित करने का खास महत्व है। आस्थावान लोग अपने पूर्वजों (पितरों) की तृप्ति के लिए तालाबों पर जाकर तर्पण अनुष्ठान करते है।

पंडि़त राजेन्द्र किराड़ू के अनुसार धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए अपने पूर्वजों को याद करके पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म किया जाता है। सर्व सुलभ जल,तिल, यत्र, कुश, अक्षत, पुष्प आदि से उनका श्राद्ध सम्पन्न किया जाता हैं।

शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध का अर्थ है, श्रद्धा से जो कुछ किया जाता है। भाद्रपक्ष की पूर्णिमा से अश्विनी कृष्ण अमावस्या तक के पक्ष में पितरों के प्रति उनकी संतुष्टि के उद्देश्य के लिए गरुड़ पुराण के अनुसार श्रद्धापूर्वक श्राद्ध, तर्पण, पिण्डदान, पितृयज्ञ, ब्राह्मण भोजन आदि श्रेष्ठ कार्य किए जाते है। इससे पितर प्रसन्न होकर मनुष्यों को आयु, यश, पुत्र, कीर्ति, पुष्टि वैभव, धन-धान्य प्रदान करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+