भीलवाड़ा : चाचा को मारने के लिए भतीजे ने शराब में डाला जहर, खुद की मां की ही चली गई जान
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा शराब दुखांतिका के चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें भतीजे ने मामूली कहासुनी के कारण अपने ही चाचा को मौत के घाट उतारना चाहा, लेकिन आरोपी की मां की मौत हो गई।

भीलवाड़ा में पारिवारिक रंजिश के कारण आरोपी भतीजे ने अपने चाचा को मौत के घाट उतारने के लिए शराब की बोतल में जहर मिलाया था, लेकिन आरोपी भतीजे ने जहरीली शराब की बोतल अन्य लोगों को बेच दी थी और शराब की जहरीली बोतल आरोपी के मां के हाथ लग गई। इस शराब को पीने से विनोद कंजर की मां सत्तुड़ी कंजर की मौत हो गई। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि सारण का खेडा में शराब दुखान्तिका हुई थी और वह जहरीली शराब से नहीं बल्कि शराब में जहर मिलाने से हुई है। यह जहर हथकड़ शराब बनाने वाले गुल्ला कंजर के भतीजे ने ही मिलाया था।
भीलवाड़ा की माण्डलगढ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहरीली शराब दुखान्तिका का खुलासा करने पर जिला कलेक्टर ने पुलिस जांच टीम को बधाई भी दी है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि गुल्ला कंजर और उनके भतीजे विनोद कंजर के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते विनोद कंजर ने अपने चाचा को मारने के लिए शराब की बोतल में किटनाशक मिलाया था। वहीं इस मामले में जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने कहा कि इस मामले में पुलिस महकमे ने जो मेहनत की उसके लिए ये बधाई के पात्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications